'पंडितों के होटल में मत जाओ' बयान पर बवाल, Qazi Touqeer पर नफरत फैलाने का आरोप, बोले- घर में घुसूंगा और देख लूंगा; Video
काजी अपनी सोच को लेकर हमेशा साफ रहते हैं और धार्मिक मतभेदों को नहीं मानते. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उन्हें कश्मीरी पंडितों के होटल या रेस्टोरेंट में घुसने न देने वाली बात कह दी. इस कमेंट ने काजी का गुस्सा भड़का दिया.
Qazi Touqeer Viral Video: बिग बॉस 20 में अपनी अतरंगी अदाओं से छाए सिंगर काजी तौकीर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है उनका पुराना वीडियो, जिसमें उन्होंने धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले एक यूजर को जमकर जवाब दिया है. काजी अपनी सोच को लेकर हमेशा साफ रहते हैं और धार्मिक मतभेदों को नहीं मानते. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उन्हें कश्मीरी पंडितों के होटल या रेस्टोरेंट में घुसने न देने वाली बात कह दी. इस कमेंट ने काजी का गुस्सा भड़का दिया.
'पंडितों के होटल में मत जाओ' बयान पर बवाल
काजी ने उस कमेंट को शेयर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. शुरू में उन्होंने तीखे अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने यूजर से पूछा कि तुम कौन हो और इंस्टाग्राम के प्रेसिडेंट हो क्या. गुस्से में उन्होंने यहां तक कह दिया कि तेरे घर में घुस जाऊंगा. लेकिन जल्द ही उनका स्वर नरम हो गया. काजी ने कहा कि इतनी नफरत दिल में क्यों पाल रखी है. नफरत निकालो और प्यार बांटो. उन्होंने यूजर को चाय पीने की सलाह दी और कहा कि अगर कभी मेरे घर आओगे तो सीने से लगाकर चाय पिलाएंगे और प्यार करेंगे.
Also Read
काजी ने साफ किया कि उन्होंने किसी का क्या बिगाड़ा है. उन्होंने बताया कि उनके कई कश्मीरी पंडित दोस्त हैं और हाल ही में एक ऐसे दोस्त के घर दावत पर गए थे. उनका सबसे प्यारा दोस्त भी कश्मीरी पंडित है. वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग 90 के दशक के घटनाक्रम का जिक्र कर नफरत फैलाते हैं. उस समय वे खुद छोटे बच्चे थे, इसलिए उस बात का कोई मतलब नहीं निकालना चाहिए.
काजी बिग बॉस हाउस में अपनी बेबाक और मनमौजी हरकतों के लिए जाने जा रहे हैं. शो को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन दर्शक काजी को एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट मान रहे हैं. इससे पहले उन्होंने फेम गुरुकुल सिंगिंग रियलिटी शो जीता था. उसमें अरिजीत सिंह भी उनके साथ थे और दोनों की दोस्ती आज भी कायम है.