‘अपने 2 दिन उनके 100 दिन…’, Bigg Boss 20 से बेघर होते ही नकुल धुल का पहला पोस्ट
Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से आधी रात को बेघर होने के बाद कंटेंट क्रिएटर नकुल धुल ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है.
Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से आधी रात को बेघर होने के बाद कंटेंट क्रिएटर नकुल धुल ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है. गुरुवार को इंस्टाग्राम पर किए गए इस पोस्ट में नकुल ने शो में अपने सफर की तुलना दूसरे कंटेस्टेंट्स से की. उनकी पोस्ट में जो लाइन लिखी उससे लोगों का ध्यान उनकी पोस्ट की तरफ खींचा. चलिए जानते हैं कि नकुल धुल ने क्या पोस्ट लिखा है.
‘अपने 2 दिन उनके 100 दिन’
नकुल धुल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो बिग बॉस के घर के गार्डन एरिया में बेंच पर बैठे हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “अपने 2 दिन उनके 100 दिन.” पोस्ट के बैकग्राउंड में उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना साइन्ड टू गॉड का इस्तेमाल किया. नकुल की इस पोस्ट को उनके बिग बॉस के सफर से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, उन्होंने इस लाइन के जरिए किसी कंटेस्टेंट का नाम लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा.
गूल्लू के साथ झगड़े के बाद हुए बेघर:
नकुल धुल का बिग बॉस 20 का सफर एक विवाद के बाद खत्म हो गया. शो में उनकी गूल्लू के साथ हाथापाई हुई थी, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर करने का फैसला लिया. बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब नकुल ने काजी तूफकीर को स्काउटओपी के साथ हुई एक पुरानी घटना के बारे में बात करते सुना. बताया गया कि उस घटना में मजाक के दौरान काजी ने स्काउटओपी के कान में थूक दिया था.
Also Read
नकुल ने यह बात स्काउट को बताई और काजी से इस बारे में सवाल किया. इसके बाद स्काउट और काजी के बीच बहस शुरू हो गई. इसी दौरान काजी ने गूल्लू को बीच में दखल देने को कहा. फिर यह मामला नकुल और गूल्लू के बीच हाथापाई तक पहुंच गया.
बिग बॉस ने दी थी नियम तोड़ने की चेतावनी:
घटना के बाद बिग बॉस ने घरवालों को साफ शब्दों में बताया कि शो में शारीरिक हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नियमों के उल्लंघन के कारण नकुल को घर से बाहर कर दिया गया. अब उनके पहले सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि नकुल शो के बाकी कंटेस्टेंट्स और अपने सफर को लेकर आगे क्या प्रतिक्रिया देते हैं.