Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद को सलमान खान ने लगाई कड़ी फटकार, चुप कराते हुए बोले- 'पूरे फसाद की की जड़ आप...'
'बिग बॉस 19' का घर इन दिनों ड्रामा और झगड़ों का अड्डा बन चुका है. कैप्टेंसी टास्क में हुई अफरा-तफरी से लेकर गर्मागर्म बहसों तक, हर तरफ हंगामा मचा हुआ है. अब वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने कुनिका सदानंद को आड़े हाथों लिया है. प्रोमो वीडियो में सलमान का गुस्सा साफ दिख रहा है, जहां उन्होंने कुनिका को 'मुसीबत की जड़' तक कह डाला.
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' का घर इन दिनों ड्रामा और झगड़ों का अड्डा बन चुका है. कैप्टेंसी टास्क में हुई अफरा-तफरी से लेकर गर्मागर्म बहसों तक, हर तरफ हंगामा मचा हुआ है. अब वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने कुनिका सदानंद को आड़े हाथों लिया है. प्रोमो वीडियो में सलमान का गुस्सा साफ दिख रहा है, जहां उन्होंने कुनिका को 'मुसीबत की जड़' तक कह डाला. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस डांट को लेकर बहस कर रहे हैं.
प्रोमो में सलमान कुनिका से सीधे सवाल करते नजर आ रहे हैं. वे सख्त लहजे में कहते हैं, 'कुनिका, अपनी इज्जत अपने हाथों में है. तुम बार-बार अपनी गलतियां दोहरा रही हो. थोड़ी मैच्योरिटी लौटा लो. पूरी मुसीबत की जड़ कुनिका जी ही हैं. यह एक फैक्ट है!' सलमान के ये तीखे शब्द सुनकर घरवाले दंग रह जाते हैं. कुनिका का चेहरा पीला पड़ जाता है, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स चुपचाप सुनते रहते हैं. सलमान का यह गुस्सा घर की उथल-पुथल पर आधारित लगता है, खासकर कैप्टेंसी टास्क के दौरान कुनिका की हरकतों पर. टास्क कैंसल होने और झगड़ों की जड़ बनने का इल्जाम उन पर लगा है.
Also Read
- Sandhya Shantaram Passes Away: दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन, 87 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
- Sshura Khan Baby: अस्पताल में भर्ती हुईं अरबाज खान की दूसरी वाइफ शूरा, कपल के घर जल्द गूंजेगी नन्हे मेहमान की किलकारी; Video
- 'इतना घमंड क्यों...', नवरात्रि इवेंट में हेमा मालिनी ने फैंस को किया इग्नोर, अब सोशल मीडिया यूजर्स खूब कर रहें ट्रोल
'बिग बॉस 19' का यह सीजन शुरू से ही हाई वोल्टेज ड्रामा लेकर आया है. कुनिका सदानंद, जो 90 के दशक की मशहूर विलेन एक्ट्रेस हैं, घर में अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं. लेकिन उनकी बार-बार होने वाली बहसें और फैसले घरवालों को परेशान कर रहे हैं. सलमान ने पहले भी कई कंटेस्टेंट्स को डांटा है, लेकिन कुनिका पर यह हमला सबसे तीखा लग रहा है. वीडियो में सलमान का 'दबंग' अंदाज साफ झलक रहा है, जो फैंस को पसंद आ रहा है.
कुनिका सदानंद को सलमान खान ने लगाई कड़ी फटकार
एक यूजर ने लिखा, 'सलमान भाई ने सही कहा, कुनिका रियल्टी शो की क्वीन हैं, लेकिन नेगेटिव वाली!' इस एपिसोड में सलमान न सिर्फ कुनिका को फटकारेंगे, बल्कि पूरे हफ्ते की घटनाओं पर रोशनी डालेंगे. टास्क कैंसलेशन से लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच की दुश्मनी तक, सब कुछ उजागर होगा. क्या कुनिका माफी मांगेंगी या फिर अपनी बात पर अड़ी रहेंगी? यह तो वीकेंड का वार देखने के बाद ही पता चलेगा.
'पूरे फसाद की की जड़ आप...'
'बिग बॉस 19' का यह सीजन सलमान की होस्टिंग की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है. फैंस का कहना है कि सलमान की डांट ही शो को रोचक बनाती है. अब देखना यह है कि कुनिका का व्यवहार बदलेगा या घर में और हंगामा मचेगा. बिग बॉस के फैंस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्या यह डांट कुनिका को सुधार देगी या फिर नया ट्विस्ट आएगा? वैसे सलमान का यह स्टाइल शो को और मजेदार बना रहा है.