Budget 2026

Bigg Boss 19 Controversy: अरमान मलिक पर नेहल चुडासमा ने लगाए घिनौने आरोप! लड़ाई के बीच सपोर्ट में उतरे भाई अरमान

Bigg Boss 19 Controversy: बिग बॉस 19 में नेहल चुडासमा के लगाए गए आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. वहीं, सिंगर अरमान मलिक अपने भाई अमाल मलिक के समर्थन में सामने आए हैं. अरमान ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर भाई की हिम्मत बढ़ाई, जबकि फैंस भी अमाल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

Social Media
Babli Rautela

Bigg Boss 19 Controversy: रियलिटी शो बिग बॉस 19 हर दिन नए विवादों और चर्चाओं से सुर्खियों में बना रहता है. इस बार चर्चा का केंद्र बने हैं सिंगर और कंपोज़र अमाल मलिक, जिन पर घर की दूसरी सदस्य नेहल चुडासमा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, इस विवाद के बीच अमाल के छोटे भाई और सिंगर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर अपने भाई के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं.

12 सितंबर 2025 को अरमान मलिक ने अपने एक्स अकाउंट पर भाई अमाल के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि अमाल शो में अपनी पहचान बना रहा है. उसे कभी-कभी उदास देखना मुश्किल होता है, लेकिन आप सभी का, और यहां तक कि अंदर के कुछ लोगों का भी, प्यार उसे मज़बूत बनाए रखेगा.' अरमान के इस पोस्ट को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. कई लोगों ने कमेंट कर अमाल को मजबूत बने रहने की सलाह दी और उनके समर्थन में आवाज बुलंद की.

फैंस भी आए अमाल के साथ

सोशल मीडिया पर फैंस का बड़ा तबका अमाल मलिक के साथ खड़ा दिखा. एक यूज़र ने लिखा, 'मैं अमाल मलिक की वजह से शो देख रहा हूं.' दूसरे फैन ने कहा, 'मज़बूत रहो अमाल, हम तुम्हारे साथ हैं.' वहीं तीसरे यूजर ने अरमान मलिक को सुझाव दिया कि, 'बेहतर होगा कि तुम फैमिली वीक में आओ और उसे कसकर गले लगाओ क्योंकि वह तुम्हें बहुत याद करता है.' एक और यूजर ने अमाल की शख्सियत की तारीफ करते हुए लिखा, 'अमाल एक बहुत ही गरिमामय व्यक्ति हैं जिन्हें मैंने देखा है.'

Bigg Boss 19 Controversy Social Media

नेहल चुडासमा का आरोप

11 सितंबर 2025 को दिखाए गए एपिसोड में एक कैप्टेंसी टास्क के दौरान विवाद खड़ा हो गया. टास्क में अमाल और नेहल अलग-अलग टीमों में थे. खेल के दौरान नेहल जमीन पर लेटीं और अमाल ने उन्हें हिलाने की कोशिश की. इसके बाद नेहल ने आरोप लगाया कि अमाल ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ. आरोप लगते ही घर का माहौल गरमा गया. अमाल इस आरोप से बेहद आहत नजर आए और उन्होंने रोते हुए सफाई दी, 'मुझे मेरी कुत्ते की कसम मैंने कुछ नहीं किया. मैंने कुछ गलत टच नहीं किया. अरे मैं उठा भी नहीं सकता था उसको.'

हालांकि आरोप गंभीर हैं, लेकिन घर के अंदर कई कंटेस्टेंट्स ने अमाल का साथ दिया. सोशल मीडिया पर भी लगातार लोग उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में यह विवाद बिग बॉस 19 के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकता है.