Bandar X Review: भाई बॉबी देओल की फिल्म की मुरीद हुई ईशा देओल, जानें 'बंदर' को देखकर पब्लिक क्या बोली?

'बंदर' में बॉबी देओल ने एक अलग अंदाज में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया है. फिल्म की कहानी, डायलॉग्स और परफॉर्मेंस दर्शकों को जोड़े रखते हैं. थिएटर में फिल्म देखने वाले लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा कर रहे हैं कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ कुछ सोचने वाली बातें भी रखती है.

x
Antima Pal

Bobby Deol Bandar X Review: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की नई फिल्म 'बंदर' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. 5 जून को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने बॉबी के फैंस को खुशी से भर दिया है. अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले ही दिन से सकारात्मक चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है.

बॉबी देओल की 'बंदर' को देखकर क्या बोली पब्लिक?

फिल्म देखने के बाद बॉबी देओल की बहन और अभिनेत्री ईशा देओल ने भाई की खुलकर तारीफ की. ईशा ने बॉबी को 'आज के समय का सबसे बेहतरीन एक्टर' बताया. उन्होंने कहा कि 'बंदर' में बॉबी का परफॉर्मेंस देखकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है. ईशा की यह तारीफ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

अनुराग कश्यप के निर्देशन की भी जमकर प्रशंसा हो रही है. एक यूजर ने लिखा- 'अनुराग कश्यप और बॉबी देओल ने मिलकर कमाल कर दिया है. बेहतरीन फिल्म बनी है.' दूसरे ने कहा- 'फिल्म देखकर पूरा एंटरटेनमेंट मिला. बॉबी देओल ने अपनी एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया.'

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

'बंदर' में बॉबी देओल ने एक अलग अंदाज में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया है. फिल्म की कहानी, डायलॉग्स और परफॉर्मेंस दर्शकों को जोड़े रखते हैं. थिएटर में फिल्म देखने वाले लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा कर रहे हैं कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ कुछ सोचने वाली बातें भी रखती है. बॉबी देओल की हालिया फिल्मों में 'बंदर' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस कह रहे हैं कि बॉबी अपनी फिटनेस और एक्टिंग दोनों से लगातार इंप्रेस कर रहे हैं.