Azaad Box Office Collection Day 1: 'आजाद' पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स! जानें कितना किया कलेक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की फिल्म ‘आजाद’ सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है. इस फिल्म में राशा के अलावा अमन देवगन और अजय देवगन भी है. फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर पिटती हुई दिख रही है. चलिए जानते है फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन...
Azaad Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की फिल्म ‘आजाद’ सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है. इस फिल्म में राशा के अलावा अमन देवगन और अजय देवगन भी है. फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर पिटती हुई दिख रही है. बता दें कि इस फिल्म से राथा थडानी और अमन देवगन ने अपनी इंडस्ट्री में शुरुआत की है. आज देशभर में सिनेमाघरों में फिल्म ‘आजाद’ रिलीज हो गई है.
'आजाद' पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स!
फिल्म आज ही रिलीज हुई है लेकिन कमाई के मामले में यह कुछ भी कमाल नहीं दिखा पा रही है. इस फिल्म की ओपनिंग भी काफी ठंडी हुई है. अमन और राशा की ‘आजाद’ फिल्म का निर्देशन फिल्म मेकर अभिषेक कपूर ने किया है. बता दें कि इस फिल्म में डायना पेंटी ने भी खास किरदार प्ले किया है. फिल्म के बारे में माना जा रहा था आजाद फैंस को काफी पंसद आएगी. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है.
जानें कितना किया कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने आज दिन के तीन बजे तक केवल 23 लाख रुपये की ही कमाई की है. हालांकि अभी फिल्म के पहले दिन की कमाई का कलेक्शन रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल अपडेट होगा. अभी फिलहाल तीन बजे तक की ही कमाई के बारे में जानकारी सामने आई है. बता दें कि ‘आजाद’ फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनाई गई है. यह फिल्म एक घोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है.
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी से हुआ फिल्म का क्लैश
अब देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी कमाई कर पाती है. आज रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के साथ भी आजाद को क्लैश का खामियाजा भुगतना पड़ा है. फिल्म के अंदर राशा थडानी का गाना ऊई अम्मा फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने में राशा के ठुमकों ने फैंस का दिल जीत लिया. गाने में राशा अपनी अदाओं से खूब जलवे बिखेर रही है.