Tamil Nadu Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Aniruddhacharya Statement: 'मुंह मारने' वाले बयान पर अनिरुद्धाचार्य पर भड़की दिशा पाटनी की बहन खुशबू, वीडियो में जानें क्या कहा?

एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन और भारतीय सेना की पूर्व मेजर खुशबू पाटनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के एक विवादित बयान की कड़ी निंदा कर रही हैं. अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसने लोगों का गुस्सा भड़का दिया.

social media
Antima Pal

Aniruddhacharya Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन और भारतीय सेना की पूर्व मेजर खुशबू पाटनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के एक विवादित बयान की कड़ी निंदा कर रही हैं. अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसने लोगों का गुस्सा भड़का दिया.

'मुंह मारने' वाले बयान पर अनिरुद्धाचार्य पर भड़की दिशा पाटनी की बहन 

अनिरुद्धाचार्य ने अपने एक भाषण में कहा था कि 25 साल की उम्र वाली कुछ लड़कियां, जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहती हैं, "4-5 जगह मुंह मारकर आती हैं." इस बयान को सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और लिंगभेदी माना गया. खुशबू पाटनी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अगर ये मेरे सामने होता, तो मैं इसे बताती कि 'मुंह मारना' असल में क्या होता है. ये लोग राष्ट्रविरोधी हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं." उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के समर्थकों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि ऐसे लोगों का समर्थन करना समाज के लिए हानिकारक है.

खुशबू ने अपने वीडियो में सवाल उठाया कि लिव-इन रिलेशनशिप में पुरुष भी शामिल होते हैं, फिर केवल महिलाओं को ही निशाना क्यों बनाया जाता है? उन्होंने समाज से ऐसी मानसिकता को खत्म करने की अपील की. बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली खुशबू पाटनी ने 11 साल तक भारतीय सेना में सेवा दी और 2024 में मेजर के पद से रिटायर हुईं. अब वे फिटनेस कोच, योगा ट्रेनर और मेंटल हेल्थ काउंसलर के रूप में काम करती हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, जहां वे सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती हैं.