menu-icon
India Daily

आदित्य रॉय कपूर के बाद वॉकर से भी टूटा अनन्या पांडे का रिश्ता? 2 साल डेटिंग के बाद अलग हुईं राहें

अभिनेत्री अनन्या पांडे और उनके कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के रिश्ते में कथित तौर पर दरार आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने दो साल से ज्यादा समय तक डेटिंग के बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया है.

antima
Edited By: Antima Pal
आदित्य रॉय कपूर के बाद वॉकर से भी टूटा अनन्या पांडे का रिश्ता? 2 साल डेटिंग के बाद अलग हुईं राहें
Courtesy: X

Ananya Panday-Walker Blanco Breakup: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और उनके कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के रिश्ते में कथित तौर पर दरार आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने दो साल से ज्यादा समय तक डेटिंग के बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार अनन्या ने पिछले हफ्ते इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया था, लेकिन ब्रेकअप दोनों की सहमति से हुआ और किसी भी तरफ से कोई कड़वाहट नहीं है.

वॉकर से भी टूटा अनन्या पांडे का रिश्ता? 

अनन्या और वॉकर के रिश्ते की चर्चा जुलाई 2024 में शुरू हुई थी. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जब दोनों को एक साथ देखा गया तो फैंस ने अंदाजा लगाया कि दोनों में कुछ खास चल रहा है. उसके बाद दोनों कई बार साथ नजर आए. अनन्या के 26वें जन्मदिन पर वॉकर ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर उन्हें विश किया था. पोस्ट में उन्होंने लिखा था- 'हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल!! यू आर सो स्पेशल, आई लव यू ऐनी.' इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनके रिश्ते को कन्फर्म माना.

आदित्य रॉय कपूर के साथ भी हो चुका ब्रेकअप 

इससे पहले अनन्या अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ी हुई थीं. दोनों का रिश्ता 2022 में शुरू हुआ था और मार्च 2024 में खत्म हो गया था. आदित्य के साथ ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही अनन्या-वॉकर की जोड़ी की खबरें आने लगीं. दोनों मुंबई में डिनर और मूवी डेट्स पर भी साथ दिखे थे. अनन्या ने एक बार गले में ऐसा पेंडेंट भी पहना था जिसमें स्टार, ‘AW’ और दिल का निशान था. फैंस ने इसे वॉकर से जोड़कर देखा था.

अब रिपोर्ट्स कह रही हैं कि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं. हालांकि अनन्या या वॉकर ने अभी तक खुद से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है. बॉलीवुड में सेलिब्रिटीज के निजी रिश्ते अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं. अनन्या पांडे अपनी फिल्मों और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. वॉकर ब्लैंको गैर-फिल्मी व्यक्ति हैं और उनकी जिंदगी पर ज्यादा चर्चा नहीं होती.