'भाभी को साड़ी पहनते हुए देखना...', माही विज के कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, यूं कि बोलती बंद
बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच एक छोटा सा विवाद हो गया. माही विज ने बार-बार 'भाभी' शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे आम्रपाली को बुरा लगा.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच एक छोटा सा विवाद हो गया. माही विज ने बार-बार 'भाभी' शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे आम्रपाली को बुरा लगा. उन्होंने महसूस किया कि यह टिप्पणी भोजपुरी इंडस्ट्री और उसके फैंस को गलत तरीके से लग सकती है.
माही विज के कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे
घटना तब हुई जब आम्रपाली कपड़े बदल रही थीं. उन्होंने काजी तौकीर को चेंजिंग एरिया से बाहर जाने का इशारा किया. माही ने काजी को समझाने की कोशिश की. काजी के जाने के बाद माही ने मजाक में कहा- 'जाता नहीं यहां से, उसके मन था देखने का. कह रहा- 'मैंने देखना है भाभी को साड़ी पहनते हुए.' यह बात घर के बाकी सदस्यों में चर्चा का विषय बन गई.
Also Read
बाद में आम्रपाली ने माही से सीधे बात की. भोजपुरी अभिनेत्री ने कहा- 'यार माही जी, भोजपुरी कल्चर में भाभी जी वाला मजाक... वो लोग ऑफेंस न लें बस.' माही ने जवाब दिया- 'मुझे पता है भाभी मां समान होती है.'
दोनों ने कैमरे के सामने भोजपुरी इंडस्ट्री और फैंस से माफी मांगी. माही ने स्पष्ट किया- 'गाइज, मैंने भाभी भोजपुरी के उसमें नहीं बोला. मैं सिर्फ मस्ती कर रही थी.' आम्रपाली ने कहा- 'हम अपनी भाभियों और भौजियों से सच्चा प्यार करते हैं. हम वाकई आपसे प्यार करते हैं.'
आम्रपाली ने आगे बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में 'भाभी' सम्मान का शब्द है. माही ने अपनी बात का बचाव करते हुए कहा कि इंडस्ट्री के गानों में भी ऐसे रेफरेंस आते हैं. अंत में आम्रपाली ने साफ कर दिया कि 'भाभी' शब्द से किसी को टारगेट नहीं किया गया था और किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा बिल्कुल नहीं था.