आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘Alpha’ पर संकट के बादल, ओपनिंग डे पर ‘राजी’ और ‘जिगरा’ का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल
अलिया की पिछली फिल्म जिगरा ने 4.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. ट्रेड अब अल्फा को करीब 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद कर रहा है. देखना होगा कि अल्फा अपनी पिछली फिल्म को पीछे छोड़ पाती है या नहीं. फिल्म में अलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Alpha Advance Booking Report: अलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग बुधवार को शुरू हुई थी, लेकिन पहले 24 घंटे में सिर्फ 18 हजार से ज्यादा टिकट्स ही बिक पाए हैं. ये आंकड़े फिल्म के लिए थोड़े निराशाजनक माने जा रहे हैं.
'Alpha' की एडवांस बुकिंग देख छूटे मेकर्स के पसीने!
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक बिना ब्लॉक सीट्स के फिल्म ने अभी तक करीब 69.36 लाख रुपये की बुकिंग की है. ब्लॉक सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा 2.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ओपनिंग डे पर दोहरे अंकों (डबल डिजिट) में ओपनिंग पाना मुश्किल नजर आ रहा है. हालांकि शुक्रवार को थिएटरों में स्पॉट बुकिंग पर काफी कुछ निर्भर करेगा.
फिल्म के टीजर को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया था, लेकिन ट्रेलर आने के बाद कुछ हद तक चर्चा जरूर बनी. अलिया भट्ट और शरवरी वाघ फिल्म को प्रमोट करने के लिए शहर-शहर घूम रही हैं. दोनों अभिनेत्रियां फैंस से मिल रही हैं और फिल्म का जोश बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं. इसके बावजूद एडवांस बुकिंग में तेजी नहीं दिख रही है.
Also Read
जिगरा से तुलना
अलिया की पिछली फिल्म जिगरा ने 4.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. ट्रेड अब अल्फा को करीब 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद कर रहा है. देखना होगा कि अल्फा अपनी पिछली फिल्म को पीछे छोड़ पाती है या नहीं. फिल्म में अलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं. ऋतिक रोशन ने फिल्म में कैमियो किया है, जिसकी खबर भी काफी सुर्खियों में रही.
एक अजीब बात ये है कि आमतौर पर टीजर-ट्रेलर के बाद गाने रिलीज किए जाते हैं, लेकिन अल्फा के अभी तक एक भी गाना रिलीज नहीं हुआ है. मेकर्स की इस रणनीति का असर बॉक्स ऑफिस पर कैसा पड़ता है, ये 3 जुलाई को ही पता चलेगा. फिल्म एक्शन-एंटरटेनमेंट से भरपूर है. अलिया और शरवरी वाघ की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी, इसलिए दर्शकों में उत्सुकता जरूर है.