आलिया भट्ट की फैमिली फोटो वायरल, 97 साल की नानी संग एक फ्रेम में दिखीं 4 पीढ़ियां
'अल्फा' के रिलीज से पहले आलिया भट्ट की मां सोनी रजदान ने परिवार की एक बेहद प्यारी और इमोशनल तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में भट्ट-रजदान परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं.
Alia Bhatt Family Photograph: अपनी फिल्म 'अल्फा' के रिलीज से पहले आलिया भट्ट की मां सोनी रजदान ने परिवार की एक बेहद प्यारी और इमोशनल तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में भट्ट-रजदान परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं. सोनी रजदान ने अपनी 97 साल की मां को परिवार की 'ओरिजिनल अल्फा' यानी OG Alpha बताया है.
आलिया भट्ट की फैमिली फोटो वायरल
तस्वीर में आलिया की नानी बेड पर आराम से लेटी हुई हैं. उनके बगल में सोनी रजदान बैठी हैं. आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए दिख रही हैं, जबकि शाहीन भट्ट और परिवार की एक अन्य सदस्य उनके पीछे खड़ी हैं. चार पीढ़ियों की यह तस्वीर देखते ही मन प्रसन्न हो जाता है.
4 जनरेशन की फोटो ने जीता दिल
सोनी रजदान ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'One OG ALPHA woman and four generations in one frame!' उन्होंने आगे लिखा कि यह आलिया की नानी हैं, जो पूरे 97 साल की हैं. उन्होंने कहा कि आज नानी का जन्मदिन नहीं है, लेकिन पोती की फिल्म रिलीज होने वाले दिन उन्होंने इस खास तरीके से आशीर्वाद देने की इच्छा जताई.
Also Read
सोनी ने अपनी मां की ताकत और सकारात्मकता की तुलना फिल्म 'अल्फा' के टाइटल से करते हुए लिखा कि अल्फा महिलाएं अलग-अलग रूपों में हमारे आसपास मौजूद होती हैं. उन्होंने कहा- 'आखिरकार मैं सोचती हूं कि हमारी सभी माताएं और दादी-नानी अल्फा महिलाएं ही होती हैं.' यह तस्वीर फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के साथ-साथ परिवार के मजबूत बंधन को भी दिखाती है.
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. 'अल्फा' गुरुवार 3 जुलाई को थिएटर में रिलीज हो रही है. फिल्म में आलिया की भूमिका को लेकर दर्शक पहले से ही काफी उत्सुक हैं. परिवार की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इसे बहुत प्यारा और इमोशनल बता रहे हैं. कई लोग आलिया की नानी की सेहत और उम्र को देखकर हैरान हैं और सोनी रजदान को इस खूबसूरत पोस्ट के लिए धन्यवाद दे रहे हैं.