फिर तेज हुई ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें, हाथों में बिना वेडिंग रिंग के दुबई एयरपोर्ट पर नजर आई एक्ट्रेस

SIIMA 2024 Dubai: हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ दुबई एयरपोर्ट पर नजर आई थीं. इस दौरान ऐश्वर्या के हाथों में वेडिंग रिंग नहीं है. ऐसे में कई तरह की बाते उठने लगी है. ऐसे में यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक रिश्ता खत्म हो सकता है.

Instagram
India Daily Live

Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वह अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ दुबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थी. मां-बेटी का दुबई पहुंचने पर ऑर्गनाइजर्स शानदार स्वागत भी किया. दरअसल, दुबई में SIIMA 2024 अवॉर्ड्स आयोजित किया जा रहा है. इसमें ऐश्वर्या समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हो रहे हैं. 

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित पोन्नियिन सेलवन-2 के लिए अभिनेता को अग्रणी भूमिका श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया है. इस फिल्म में उन्होंने पझुवूर रानी नंदिनी का रोल निभाया था. दुबई एयरपोर्ट पर मां-बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या के हाथों में वेडिंग रिंग नहीं है. ऐसे में कई तरह की बाते उठने लगी है. 

उंगलियों से वेडिंग रिंग गायब

यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक रिश्ता खत्म हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन की उंगलियों से भी वेडिंग रिंग गायब थी. कुछ महीने पहले खबरें आ रहीं थी कि ऐश्वर्या और अभिषेक ग्रे डिवोर्स ले सकते हैं. दोनों की अलग होने की खबर तब तेजी से फैली थी जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अलग-अलग पहुंचे थे.

साल 2007 में हुई शादी

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था. इसके बाद साल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी का नाम आराध्या है.