'200 करोड़ मिलते तब भी नहीं करता Animal में काम...', ऐसा क्यों बोल गए आदिल?

Adil Hussain On Animal: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर आदिल हुसैन अपने दिए गए इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बने हुए है. दरअसल, एक्टर ने इंटरव्यू में बताया कि वह कभी भी एनिमल जैसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे भले ही उन्हें फिल्म में काम करने के लिए ₹200 करोड़ क्यों न मिलें. बता दें, एनिमल फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा हैं.

Pinterest
India Daily Live

Adil Hussain: कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्टर आदिल हुसैन फिल्म कबीर सिंह में काम करने के पछतावा वाले बयान को लेकर खूब चर्चा में बने हुए थे. इस बयान पर फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा  नाराज हो गए थे और एक्टर के बयान को लेकर ट्वीट भी किया था. अब हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में आदिल हुसैन ने बताया कि वह अपने बयान पर कायम हैं और वह कभी भी एनिमल जैसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे, भले ही उन्हें ₹200 करोड़ जैसी बड़ी रकम दी जाए.

दरअसल, आदिल हुसैन से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने एनिमल में कोई रोल प्ले किया होता, तो एक्टर ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "कभी नहीं, भले ही मुझे 100-200 करोड़ रुपये क्यों न मिलें, मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा. आदिल ने आगे यह भी बताया कि एक्टर के '30 आर्ट फिल्में' करने पर संदीप की टिप्पणी को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि यह एक रिएक्टिव कमेंट है. इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने संदीप रेड्डी की एनिमल फिल्म भी नहीं देखी क्योंकि यह उनके पसंद की फिल्म नहीं है.

कबीर सिंह को क्या कहा?

इससे पहले, आदिल हुसैन एपी पॉडकास्ट के यूट्यूब चैनल पर दिखाई दिए थे जब उन्होंने कबीर सिंह का हिस्सा होने के बारे में बात की थी और रोल के लिए 'पछतावा' कबूल किया था. उन्हें फिल्म देखने के लिए थिएटर जाना और 20 मिनट में बाहर निकलना याद आया. उन्होंने फिल्म को misogynist कहा और कहा कि वह अपनी पत्नी को भी इसका सुझाव नहीं करेंगे.

फिल्म 'उलझन' में आएंगे नजर

संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी इस फिल्म में नजर आए थे. फिल्म में हिंसा और misogynist के वजह से दर्शकों से मिक्स फीडबैक मिला था. फिल्म के सीक्वल पर पहले से ही काम चल रहा है. वहीं, आदिल हुसैन एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ एक्शन-थ्रिलर 'उलझन' में दिखाई देंगे.