Budget 2026

Watch: खार थाने में बंद है सैफ हमले का कुख्यात, वीडियो आया सामने 

16 जनवरी को सैफ अली खान पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद आलियान उर्फ विजय दास (BJ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे जिस थाने में रखा गया है. उसका वीडियो सामने आया है. 

x
Kamal Kumar Mishra

Saif Ali Khan Case: सैफ हमले के मुख्य आरोपी को मुंबई पुलिस ने ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. वह निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास झाड़ी छिपा था. पुलिस पकड़कर उसके बांद्रा ले आई है. मुंबई क्रिमिनल ब्रांच ने बताया कि 'सैफ हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मद आलियान पहले मुंबई के एक पब में काम करता था, उसे आज पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा." पुलिस आज सुबह 9 बजे गिरफ्तारी के बारे में मीडिया को संबोधित करेगी. आरोपी के पकड़े जाने के बाद एक वीडियो सामने आया है.

पुलिस को शक है कि वह बांग्लादेश का निवासी हो सकता है और अपना फर्जी पहचान पत्र बनाकर भारत में रह रहा हो. फिलहाल, पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने खुद को पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया है. इसके बावजूद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. अभी तक आरोपी को खार पुलिस थाने में रखा गया है. 9 बजे मुंबई पुलिस इस मामले को लेकर मीडियो को संबोधित करेगी.