Aditi Pohankar Photos: रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं ‘आश्रम 3’ की ‘पम्मी’, इन तस्वीरों को देख फटी रह जाएंगी आंखें

बॉडीकोन ड्रेस से लेकर साड़ी लुक में अदिति पोहनकर बला की खूबसूरत लगती हैं. अब एक बार फिर एक्ट्रेस फैंस सामने पम्मी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है. बीते दिन यानी 30 जनवरी को एमएक्स प्लेयर ने अपने हिट शो 'आश्रम' के तीसरे सीजन के दूसरे भाग का टीजर जारी किया है.

social media
Antima Pal

Aditi Pohankar Photos: बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ अपने पार्ट 2 के साथ जल्द दस्तक देने वाली है. इस सीरीज के दूसरे पार्ट का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. इसके बाद से ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘आश्रम 3’ की भोली-भाली ‘पम्मी’ यानी अदिति पोहनकर रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कातिलाना अदाओं के फैंस दीवाने हैं. 

रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं ‘आश्रम 3’ की ‘पम्मी’

अदिति पोहनकर के फैंस उनकी हर एक लेटेस्ट पोस्ट देखने के लिए बेताब रहते हैं. अपने इंस्टा पर एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक सिजलिंग फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद कोई भी यकीन नहीं कर सकता है कि ‘आश्रम 3’ में एकदम सीधी-साधी नजर आने वाली एक्ट्रेस अदिति रियल लाइफ में इतनी हसीन भी हो सकती हैं. इसका बात का सबूत आपको खुद एक्ट्रेस के इंस्टा पोस्ट देखकर मिल जाएगा. 

बॉडीकोन ड्रेस से लेकर साड़ी लुक में अदिति पोहनकर बला की खूबसूरत लगती हैं. अब एक बार फिर एक्ट्रेस फैंस सामने पम्मी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है. बीते दिन यानी 30 जनवरी को एमएक्स प्लेयर ने अपने हिट शो 'आश्रम' के तीसरे सीजन के दूसरे भाग का टीजर जारी किया है. इस शो में बॉबी देओल दुबले-पतले, भयानक बाबा निराला की भूमिका में हैं, जो अपने आश्रम की युवतियों को अपना शिकार बनाता है. 

‘आश्रम 3’ अपने पार्ट 2 के साथ जल्द देगा दस्तक

बता दें कि अदिति पोहनकर आश्रम सीज़न 3 पार्ट 2 के लिए दुल्हन बनी हैं. उनके किरदार पम्मी को एक कारण से दुल्हन के रूप में तैयार किया गया है. बाबा निराला महिलाओं को पसंद करता है, लेकिन उसे पम्मी में खास रुचि है. बगावत करने के बाद अब वह बाबा की बात मान रही है और इसका ऐलान करने के लिए वह दुल्हन बनकर सामने आई है. बाबा निराला को अपनी महिलाओं को दुल्हन के रूप में सजा हुआ देखना पसंद होता है. फैंस भी टीजर देखने के बाद से ही काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.