भारतीय मीडिया बाजार तेजी से बदल रहा है और इसी बदलाव को देखते हुए Zee Entertainment Enterprises Ltd (ZEEL) अब अपनी पारंपरिक टेलीविजन पहचान से आगे निकलने की तैयारी में है. कंपनी ने Sports, Animation, Visual Effects यानी VFX और नए डिजिटल कंटेंट सेगमेंट को भविष्य के विकास का आधार बनाने की रणनीति तैयार की है. कंपनी के CEO पुनीत गोयनका ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि डिजिटल मीडिया, गेमिंग, Animation और VFX जैसे नए क्षेत्र अब दर्शकों का ध्यान खींचने वाली अर्थव्यवस्था के प्रमुख हिस्से बन चुके हैं.
इसी सोच के तहत Zee अब Micro Dramas, Kids Content और Live Entertainment जैसे क्षेत्रों में भी निवेश कर रही है. मकसद सिर्फ नए फॉर्मेट आजमाना नहीं, बल्कि ऐसा विविध पोर्टफोलियो तैयार करना है जो अलग-अलग दर्शक वर्गों तक पहुंचे और कंपनी को भविष्य के कंटेंट बाजार में ज्यादा हिस्सेदारी दिला सके. इसी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए Zee ने Oscar विजेता Animation और VFX Studio PhantomFX के साथ साझेदारी की है, जिससे Kids, Mythology और Fantasy जैसे क्षेत्रों में मजबूत Animated Intellectual Properties तैयार करने की कोशिश होगी.
Animation के बाद कंपनी का दूसरा बड़ा दांव Sports पर है. Zee ने Unite8 Sports के तहत चार समर्पित Sports Channels लॉन्च किए हैं और इसके जरिए वह उस बाजार में अपनी जगह मजबूत करना चाहती है, जहां पहले से कई बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं. कंपनी का लक्ष्य केवल Sports प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि एक टिकाऊ Sports Ecosystem तैयार करना है. इसी दिशा में FIFA Competitions, Germany की Bundesliga और Italy की Serie A जैसी अंतरराष्ट्रीय Sporting Properties के Broadcasting Rights भी हासिल किए गए हैं.
नए कारोबारों में विस्तार के साथ कंपनी के मौजूदा डिजिटल कारोबार से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं. Zee का Digital Platform ZEE5 वित्त वर्ष 2026 में Profit में आया. कंपनी के मुताबिक Language-focused Content Strategy, बेहतर Content Slate और User Experience में सुधार ने इसमें अहम भूमिका निभाई. यानी Zee की रणनीति अब केवल नए क्षेत्रों में पैसा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मौजूदा डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी ज्यादा मजबूत बनाने पर समानांतर जोर दिया जा रहा है.
हालांकि नए क्षेत्रों पर दांव बढ़ा है, लेकिन Zee ने Television को पीछे नहीं छोड़ा है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी के Linear Television Network की हिस्सेदारी 60 Basis Points बढ़कर 17.4% हो गई, जिसमें Hindi और दूसरे Language Markets का योगदान रहा. इसके बावजूद कमजोर Advertising Market कंपनी के लिए चुनौती बना रहा, क्योंकि कई प्रमुख Categories ने खर्च घटाया. दूसरी ओर, NTO 3.0 के लागू होने से Subscription Revenue को कुछ सहारा मिला.
अब Zee अपनी Omni-channel रणनीति के जरिए इन सभी कारोबारों को एक साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है. पुनीत गोयनका के मुताबिक कंपनी भारत में हर महीने 800 मिलियन से ज्यादा Unique Viewers तक पहुंच रही है. यही पहुंच Sports, Animation, VFX, Digital और Television को एक-दूसरे से जोड़कर नए Growth Engines तैयार करने की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है. कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में नए Segments न सिर्फ Growth को तेज करेंगे, बल्कि पूरे Portfolio के बीच मजबूत Cross-synergies भी पैदा करेंगे.