Petrol and Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की गिरावट, फटाफट चेक करे आज के ताजा रेट
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित की जाती हैं. बीते साल सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, लेकिन उसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
Petrol and Diesel Price: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित की जाती हैं और हर सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. 12 मार्च 2025 को भी तेल कंपनियों ने ताजा रेट जारी कर दिए हैं. राहत की बात यह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. बीते साल सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, लेकिन उसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
आज के पेट्रोल और डीजल के दाम
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 103.44 | 89.97 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
| बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
| लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
| नोएडा | 94.87 | 88.01 |
| गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
| चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
| पटना | 105.18 | 92.04 |
तेल कंपनियां रोजाना करती हैं रेट अपडेट
पेट्रोल और डीजल की कीमतें सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) तय करती हैं, जिनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) शामिल हैं. तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और दूसरे आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दरों को अपडेट करती हैं.
घर बैठे ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके लिए SMS सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं:
IOC ग्राहक: RSP <स्पेस> शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें.
BPCL ग्राहक: RSP <स्पेस> शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें.
HPCL ग्राहक: HPPRICE <स्पेस> शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें.
इसके अलावा, आप पेट्रोल-डीजल के दाम इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
और पढ़ें
- Weather Update: होली पर रंगों के संग बरसेंगे बादल, कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार; IMD का अलर्ट जारी
- कंगाली की कगार पर PCB, चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए उड़ाए पैसे, अब प्लेयर्स की मैच फीस काट कर रहा घाटे की भरपाई
- नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मई में खुलेगा, पहले शुरू होंगी डोमेस्टिक फ्लाइट्स