menu-icon
India Daily

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, खरीदारी से पहले जरूर चेक कर लें ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हलचल और अमेरिका-ईरान से जुड़े घटनाक्रमों के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. 23 जून को सोने के वायदा भाव में तेजी दर्ज की गई.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, खरीदारी से पहले जरूर चेक कर लें ताजा रेट
Courtesy: Gemini

Gold-Silver Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों पर वैश्विक घटनाओं का असर लगातार दिखाई दे रहा है. अमेरिका और ईरान से जुड़े हालात के बीच निवेशकों की नजर सुरक्षित निवेश विकल्पों पर बनी हुई है. इसी वजह से सर्राफा बाजार में भी हलचल देखने को मिल रही है और कीमतों में रोजाना बदलाव दर्ज हो रहा है. 23 जून को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में बढ़त दर्ज की गई. वहीं चांदी भी मजबूती के साथ कारोबार करती दिखी. देश के प्रमुख शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें जानना निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए जरूरी है.

वायदा बाजार में सोने-चांदी ने दिखाई मजबूती

सोने का अगस्त वायदा भाव करीब 615 रुपये की बढ़त के साथ 1,47,818 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया. कारोबार के दौरान सोना 1,47,987 रुपये तक पहुंचा. दूसरी ओर जुलाई चांदी वायदा 2,35,324 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी अनिश्चितता की वजह से कीमती धातुओं में निवेश बढ़ रहा है.

चार बड़े शहरों में आज का सोना भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,667 रुपये, 22 कैरेट 13,446 रुपये और 18 कैरेट 11,004 रुपये प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया. मुंबई में 24 कैरेट सोना 14,652 रुपये और 22 कैरेट सोना 13,431 रुपये प्रति ग्राम रहा. चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 14,836 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया, जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोना 14,652 रुपये प्रति ग्राम पर बना हुआ है.

आज के चांदी के ताजा रेट

देश में चांदी का औसत भाव 249.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलो चांदी 2,49,900 रुपये रही. वहीं चेन्नई, हैदराबाद और केरल में चांदी का भाव 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. चांदी के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली है, लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है.

सोना (प्रति ग्राम)

  • दिल्ली: 24K ₹14,667 | 22K ₹13,446 | 18K ₹11,004
  • मुंबई: 24K ₹14,652 | 22K ₹13,431 | 18K ₹10,989
  • चेन्नई: 24K ₹14,836 | 22K ₹13,599 | 18K ₹11,369
  • कोलकाता: 24K ₹14,652 | 22K ₹13,431 | 18K ₹10,989

चांदी (1 किलोग्राम)

  • दिल्ली: ₹2,49,900
  • मुंबई: ₹2,49,900
  • चेन्नई: ₹2,54,900
  • कोलकाता: ₹2,49,900

सोने और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमत, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल के भाव, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां और घरेलू मांग इनकी कीमत तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. त्योहारों और शादी के सीजन में मांग बढ़ने पर भी कीमतों में बदलाव देखा जाता है.