US Israel Iran War

Gold-Silver Price Today: शादी सीजन से पहले महंगा हुआ सोना, जानें क्या है चांदी का हाल

नए साल में दिन-प्रतिदिन सोना-चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है. सोमवार की तुलना में मंगलवार को सोना के दाम बढ़े हैं. शादी सीजन शुरु होने से पहले सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है.

Social Media
Shanu Sharma

Gold-Silver Price Today: भारत में सोना खरीदने का चलन काफी पुराना है. कुछ लोग सोना खरीदना और पहनना शुभ मानते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे निवेश के तौर पर खरीदते हैं. शादी सीजन में सोना-चांदी की खरीदारी कई गुना तक बढ़ जाती है. नए साल में एक बार फिर से शादी सीजन शुरू होने वाला है. उससे पहले ही सोने के दामों में तेजी देखी गई है. 

आज सोना के दामों में 100 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है. सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 78,800 रुपये प्रति दस ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोना 72,300 रुपये के आसपास मिल रहा है. वहीं चांदी की बात करें तो चांदी 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रहा है. इससे पहले चांदी का रेट 90,500 रुपये के आसपास बना हुआ था. हालांकि हर शहर में टैक्स के कारण अलग दाम होते हैं आप अपने शहर में चल रहे सोना-चांदी के दामों को यहां देख सकते हैं. 

इन शहरों में सोना के दाम 

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट  24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली  72,300  78,860
नोएडा 72,300  78,860
गाजियाबाद  72,300  78,860
जयपुर   72,300   78,860
गुड़गांव   72,300  78,860
लखनऊ 72,300 78,860
मुंबई    72,150  78,710
कोलकाता  72,150 78,710
पटना   72,200 78,760

सोना की गुणवत्ता का रखें ध्यान 

सोना-चांदी खरीदते समय आपको सावधानी रखने की जुररत है. आपकी थोड़ी लापरवाही से भारी नुकसान हो सकता है. सोना और चांदी खरदीने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच कर लें. यह पता जरुर करें की सोना पर हॉलमार्क है या नहीं, क्योंकि सोना पर हॉलमार्क का मतलब सरकार की गारंटी है. भारत में एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. कैरेट के हिसाब से हॉलमार्क लगाए जाते हैं. हर कैरेट का हॉलमार्क अलग होता है, जिसे देखकर आप उसकी गुणवत्ता का पता कर सकते हैं.

सोना के दामों पर असर

सोना की कीमतों में बदलाव उसके डिमांड और अमेरिका की आर्थिक स्थिति से बदलती है. साथ ही फेडरल रिर्जव की ब्याज दरों से भी अंतराष्ट्रीय बाजार पर काफी असर पड़ता है. आने वाले समय में सोना-चांदी के दामों में और ज्यादा बदलाव की संभावना जताई जा रही है