Gold and Silver Rate: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, छुट्टी वाले दिन ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! चेक करें ताजा रेट
इसके अलावा भारत सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी फाइनल रेट में शामिल होते हैं. देश की प्रमुख संस्था IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) रोजाना सुबह और दोपहर में ज्वैलर्स से रेट लेकर औसत भाव तय करती है.इ
Gold and Silver Rate: लगातार बढ़ रहे सोना-चांदी के दाम ने अब थोड़ी राहत दी है. बीते शुक्रवार 25 जुलाई को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. बीते कुछ दिनों से लगातार चढ़ रही दरें अब थम गई हैं. सोने के दाम अपने अब तक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद नीचे आ गए हैं, जिससे ग्राहकों और निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1,360 रुपये घटकर 10 ग्राम के लिए 1,00,970 रुपये हो गई है.
जबकि 100 ग्राम का भाव 13,600 रुपये गिरकर 10,09,700 रुपये पर पहुंच गया. एमसीएक्स पर भी सोने की दरों में बड़ी गिरावट आई है. इसी के साथ जान लेते हैं आज 26 जुलाई को बाजार में क्या रहेगो सोना-चांदी के दाम
भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (1 ग्राम)
भारत के प्रमुख शहरों में आज चांदी के भाव
भारत में कैसे तय होती है सोना और चांदी की कीमत?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, और यह बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है. सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है, खासकर लंदन बुलियन मार्केट और अमेरिका के COMEX की. वहां के भाव को ही भारत में रेफरेंस के रूप में लिया जाता है.इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित करती है.अगर रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा पड़ता है और सोने की कीमत बढ़ जाती है.
इसके अलावा भारत सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी फाइनल रेट में शामिल होते हैं. देश की प्रमुख संस्था IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) रोजाना सुबह और दोपहर में ज्वैलर्स से रेट लेकर औसत भाव तय करती है. इसी आधार पर देशभर में रेट फिक्स होता है.साथ ही MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर होने वाला वायदा कारोबार और त्योहारी मांग भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर-नीचे करता है.