Gold and Silver Rate: रिकॉर्ड तोड़ चढ़ाव के बाद फिसला सोना, तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, जान लें चांदी का भी भाव
भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, और यह बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है.सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है, खासकर लंदन बुलियन मार्केट और अमेरिका के COMEX की.
Gold and Silver Rate: भारत में सोने की कीमतों में अब गिरावट देखने को मिल रही है. बीते कुछ दिनों से लगातार चढ़ रही दरें अब थम गई हैं. सोने के दाम अपने अब तक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद नीचे आ गए हैं, जिससे ग्राहकों और निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1,360 रुपये घटकर 10 ग्राम के लिए 1,00,970 रुपये हो गई है.
जबकि 100 ग्राम का भाव 13,600 रुपये गिरकर 10,09,700 रुपये पर पहुंच गया. एमसीएक्स पर भी सोने की दरों में बड़ी गिरावट आई है और 25 जुलाई को कीमतों में और उतार-चढ़ाव की संभावना जताई जा रही है.
भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (1 ग्राम
आज क्या है भारत में सिल्वर का रेट
भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, और यह बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है.सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है, खासकर लंदन बुलियन मार्केट और अमेरिका के COMEX की. वहां के भाव को ही भारत में रेफरेंस के रूप में लिया जाता है.इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित करती है.अगर रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा पड़ता है और सोने की कीमत बढ़ जाती है.
Also Read
इसके अलावा भारत सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी फाइनल रेट में शामिल होते हैं.देश की प्रमुख संस्था IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) रोजाना सुबह और दोपहर में ज्वैलर्स से रेट लेकर औसत भाव तय करती है.इसी आधार पर देशभर में रेट फिक्स होता है.साथ ही MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर होने वाला वायदा कारोबार और त्योहारी मांग भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर-नीचे करता है.