Gold and Silver Rate: रविवार को इतना हुआ सोना का दाम, खरीदारी से पहले जान लें गोल्ड और सिल्वर की कीमत
शादियों के सीजन में, या फिर धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों पर इसकी मांग अचानक बढ़ जाती है. जैसे ही डिमांड बढ़ती है, कीमतें भी उसी हिसाब से ऊपर जाने लगती हैं. यानी सोने की कीमत केवल बाजार से नहीं, बल्कि भावनाओं, परंपराओं और अंतरराष्ट्रीय हालातों से भी तय होती है.
Gold and Silver Rate: रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. निवेशकों और खरीदारों के लिए यह दिन खास बन गया, क्योंकि सोने की कीमतों में करीब ₹800 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. 24 कैरेट सोना 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 91,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.
वहीं, चांदी की चमक भी बढ़ गई है. एक किलोग्राम चांदी की कीमत अब देशभर में औसतन 1,08,800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है. कीमतों में आई इस तेजी के चलते बाजार में हलचल तेज हो गई है और निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है.
आज भारत में सोने का रेट
Also Read
- Petrol Diesel Price Today: रविवार को घट गए कच्चे तेल के दाम! जान लें आज देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम
- इसे कहते हैं असली सफलता, चेन्नई की इस स्टार्टअप कंपनी ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट की Hyundai Creta, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
- Gold and Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, चेक करें आज क्या रहेगा देशभर में गोल्ड और सिल्वर के दाम
आज भारत में चांदी का रेट
भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमतें तय करने के पीछे कई अहम फैक्टर होते हैं. सबसे पहले तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव क्या है, इसका बड़ा असर यहां की कीमतों पर पड़ता है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू भी कीमतों को प्रभावित करती है. अगर रुपया कमजोर होता है तो सोना महंगा हो जाता है. इसके अलावा सरकार द्वारा लगाए गए आयात शुल्क, जीएसटी और दूसरे टैक्स भी इसकी कीमत को बढ़ा सकते हैं. भारत में सोना केवल एक निवेश नहीं, बल्कि परंपराओं और भावनाओं से जुड़ा होता है.
शादियों के सीजन में, या फिर धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों पर इसकी मांग अचानक बढ़ जाती है. जैसे ही डिमांड बढ़ती है, कीमतें भी उसी हिसाब से ऊपर जाने लगती हैं. यानी सोने की कीमत केवल बाजार से नहीं, बल्कि भावनाओं, परंपराओं और अंतरराष्ट्रीय हालातों से भी तय होती है.