IMD Weather

पेट्रोल-डीजल से Freedom, अठन्नी से कम के खर्च में एक किलोमीटर चलेगी बजाज की CNG बाइक

बजाज कंपनी ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च कर दी है. महंगे पेट्रोल और प्रदूषण से परेशान दोपहिया वाहन खरीदारों के लिए यह बाइक एक शानदार विकल्प होगी. बजाज की इस शानदार मोटरसाइकिल में आपको सीएनजी और पेट्रोल दोनों टैंक मिलते हैं. बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है. इस बाइक को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है.

social media
India Daily Live

Bajaj Freedom CNG Motorcycle: महंगे पेट्रोल से परेशान दोपहिया वाहनों के शौकीनों को आज हम खुशखबरी देने जा रहे हैं. अब आपको महंगा पेट्रोल खरीदने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली सीएनजी से चलने वाली मोटरसाइकिल लॉन्च की है. जी हां, ठीक सुना आपने सीएनजी बाइक. अब तक सीएनजी का इस्तेमाल केवल चार पहिया वाहनों में ही होता था लेकिन अब मोटरसाइकिल भी सीएनजी से चलेगी.

पेट्रोल-सीएनजी दोनों से चलाने का विकल्प

कंपनी ने इसका नाम बजाज फ्रीडम रखा है. मजे की बात ये है कि बजाज फ्रीडम में सीएनजी के साथ-साथ पेट्रोल से भी चलाने का विकल्प दिया गया है. यानी सीएनजी खत्म होने पर आप इसे पेट्रोल से भी दौड़ा सकेंगे.

दोपहिया वाहन क्षेत्र में आ सकती है क्रांति

यह सीएमजी पर चलने वाली दुनिया की पहली बाइक होगी. सीएनजी की इस बाइक से दोपहिया वाहन क्षेत्र में क्रांति आने की संभावना है. आने वाले दिनों में इस बाइक को खरीदने की होड़ लग सकती है क्योंकि सीएनजी पेट्रोल ईंधन से काफी सस्ता होने के साथ-साथ कम प्रदूषण फैलाने वाला ईंधन है.

महंगे पेट्रोल वाहन खरीदने से मिलेगी निजात

भारत जैसे देश में जहां प्रमुख शहरों में प्रदूषण काफी ज्यादा होता है और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, उन लोगों के लिए यह मोटरसाइकिल एक शानदार विकल्प हो सकती है.

फीचर्स 
बजाज फ्रीडम सीएनजी बाइक तीन वेरिेएंट्स में उपलब्ध होगी, सात ड्यूएल- टन कलर ऑप्शन होंगे. साथ ही इस बाइक में दो लीटर का पेट्रोल और दो लीटर का ही सीएनजी टैंक होगा दोनो को मिलाकर यह 330 किलोमीटर तक चल सकती है. बाइक खाली पेट्रोल बाइक के मुकाबले कम प्रदूषण करेगी, इस मोटरसाइकिल की सीट अन्य बाइक के मुकाबले थोड़ी बड़ी है. इसके अलावा इस मोटरसाइकिल में एलईडी लाइट्स, ब्लूटूथ के साथ आपको और भी कई फीचर्स मिलते हैं.

बाइक की कीमत 
अब बात करते हैं इस बाइक की कीमत की. तो इस शानदार बजाज फ्रीडम सीएनजी बाइक का एक्स-शोरूम प्राइस 95,000 से 1.10 लाख रुपए तक है.

बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी का बेस ड्रम वेरिएंट की आधिकारिक एक्स शोरूम कीमत 95,000 से शुरू है. वहीं ड्रम एलईडी वेरिएंट का शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1.05 लाख रुपए हैं. वहीं इस बाइक का टॉप डिस्क वेरिएंट 1.10 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध होगा.

महाराष्ट्र और गुजरात में बुकिंग शुरू

इस बाइक की बुकिंग अभी महाराष्ट्र और गुजरात में शुरू हुई है. अन्य राज्यों में इस बाइक की बुकिंग को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा.