कार खरीदने का शानदार मौका, Kia Sonet से Kia Seltos तक इन कारों पर मिल रही ₹2.70 लाख तक की छूट
अगर आप Kia की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं. मई 2026 में Kia के कार ऑप्शन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है.
नई दिल्ली: Kia India ने अपने कई कार ऑप्शन्स की कीमत को कम कर दिया है. अगर आप Kia SUV या MPV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको अच्छा-खास डिस्काउंट मिल सकता है. Kia Carnival, Kia Carens Clavis, Kia Seltos, Kia Syros और Kia Sonet शामिल हैं. इन ऑफरों में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज फायदे, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं. डिस्काउंट हर शहर में अलग-अलग हो सकते हैं.
Kia Carnival:
इस कार पर 2.70 लाख रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है. इस कार पर 2 लाख रुपये तक का एक्सचेंज सपोर्ट मिल रहा है. इसके साथ ही ही एक्स्ट3ा स्क्रैपेज और कॉर्पोरेट प्लान्स भी उपलब्ध हैं.
Kia Carens Clavis:
इस कार के चुनिंदा टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 1.55 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसके साथ ही 5 साल का फ्री एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज भी दिया जा रहा है. इसके डीजल और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट पर 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Kia Carens Clavis EV:
इस इलेक्ट्रिक MPV पर 2.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इन ऑफरों में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज सपोर्ट, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉर्पोरेट प्लान शामिल हैं.
Kia Seltos:
इस कार के MY25 स्टॉक पर 95,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. यह प्रीमियम केबिन और फीचर्स से भरे इंटीरियर के साथ उपलब्ध कराया गया है.
Kia Syros:
Kia Syros के MY25 स्टॉक पर 85,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. वहीं, MY26 यूनिट्स पर 50,000 रुपये तक का कम डिस्काउंट मिल रहा है.
Kia Sonet:
इस कार के MY26 स्टॉक पर 35,000 रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं. वहीं, MY25 यूनिट्स पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
Kia Carens:
स्टैंडर्ड Kia Carens भी इस महीने 40,000 रुपये तक के फायदों के साथ खरीदा जा सकेगी. इसके साथ ही चुनिंदा वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस और दूसरी लॉयल्टी स्कीम्स का बेनिफिट मिल रहा है.