Electric Scooters 2025: दमदार रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कीमत 99 हजार से शुरू
Electric Scooters 2025: ओला इलेक्ट्रिक का नया S1 प्रो स्पोर्ट जेन 3 अगस्त 2025 में लॉन्च हुआ. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये है. इसमें 5.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है.
Electric Scooters 2025: त्योहारी सीजन में अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए लोगों की मांग में इजाफा हो गया है. खासतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. अपनी खासियत की वजह से लोगों की पहली पसंद बन रही है. ये आपको कम रनिंग कॉस्ट, पर्यावरण-हितैषी तकनीक और एडवांस फीचर्स से लैस मिलेगा. कंपनियां भी नए-नए मॉडल्स लॉन्च कर रही हैं, जो दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ग्राहकों को लुभा रही हैं.
अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन लेटेस्ट ई-स्कूटर्स के बारे में जो मार्केट में उपलब्ध हैं और 99 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की कीमत में आते हैं. इनमें ओला, हीरो, टीवीएस, काइनेटिक और अल्ट्रावायलेट जैसी कंपनियों के नए मॉडल शामिल हैं, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करते हैं.
Ola S1 प्रो स्पोर्ट जेन 3
ओला इलेक्ट्रिक का नया S1 प्रो स्पोर्ट जेन 3 अगस्त 2025 में लॉन्च हुआ. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये है. इसमें 5.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी IDC रेंज 320 किमी है. फास्ट चार्जर से यह 15 मिनट में 20-80% तक चार्ज हो जाता है.
अल्ट्रावायलेट टेसेरैक्ट (Ultraviolette Tesseract)
अल्ट्रावायलेट का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract, कंपनी के नेक्स्ट-जनरेशन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. इसकी कीमत 1.45 लाख रुपये है. इसमें 7-इंच TFT टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, इंटीग्रेटेड डैशकैम और टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Hero Vida VX2
हीरो मोटोकॉर्प का Vida VX2 दो वेरिएंट VX2 Go और VX2 Plus में आता है. इसकी शुरुआती कीमत 99,490 रुपये है. इसमें 2.2 kWh बैटरी है, जिसकी रेंज 92 किमी है. यह स्कूटर 4.2 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है.
काइनेटिक DX
काइनेटिक ने 80-90 के दशक के अपने मशहूर स्कूटर DX को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1,11,499 रुपये से शुरू होती है. इसमें 4.8 kW मोटर और 2.6 kWh बैटरी है, जो 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 102-116 किमी की रेंज देती है.
टीवीएस Orbiter
टीवीएस का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter, 99,990 रुपये की कीमत में उपलब्ध है. इसमें 3.1 kWh बैटरी पैक है, जिसकी IDC रेंज 158 किमी है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्रूज़ कंट्रोल, हिल होल्ड और रिवर्स पार्किंग असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.
और पढ़ें
- GST 2.0 Luxury Cars: मर्सिडीज, ऑडी से लेकर BMW तक, जीएसटी कटौती से कितनी सस्ती हो गईं ये लग्जरी कारें?
- Honda Activa Price: अब और सस्ता हुआ देश का नंबर-1 स्कूटर, नए GST के बाद Honda Activa की कीमतों में बड़ी कटौती
- देश की नंबर 1 SUV अब हुई और भी सुरक्षित, Tata Nexon EV अब इस सेफ्टी के साथ ही फीचर्स में भी और धांसू!