T20 World Cup 2026

Shahid Kapoor New Car: शाहिद कपूर की नई 3.71 करोड़ रुपये की गाड़ी, हवा से बाते करती है ये SUV

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर शाहिद कपूर ने एक नई गाड़ी ली है. जिसकी कीमत करोड़ो में है. मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 नाइट सीरीज ने उनके कार कलेक्शन को एक नया रुप दिया है.

Pinterest
Reepu Kumari

Shahid Kapoor New Car: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 नाइट सीरीज को शामिल किया है.

शाहिद कपूर की नई कार - मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 नाइट सीरीज: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 नाइट सीरीज को शामिल किया है.

कीमत क्या है?

3.71 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने वाली इस लग्जरी एसयूवी का यह वर्जन मेबैक जीएलएस रेंज में सबसे ऊपर है. यह स्टैंडर्ड मेबैक जीएलएस 600 से करीब 25 लाख रुपये महंगी है.

शाहिद कपूर के गैराज में मौजूद GLS 600 नाइट सीरीज अपने ड्यूल-टोन मोजावे सिल्वर और ओनिक्स ब्लैक पेंट स्कीम के साथ सबसे अलग है. इसमें ब्लैक-आउट एक्सटीरियर एलिमेंट्स और हेडलाइट्स में रोज़ गोल्ड इन्सर्ट भी हैं. थीम से मेल खाने के लिए SUV में ब्लैक मेबैक-स्पेक 22-इंच के व्हील्स लगे हैं.

थीम जान बन जाएंगे फैन

अंदर, लग्जरी एसयूवी में ब्लैक थीम वाला इंटीरियर है जिसमें लकड़ी और एल्युमीनियम एक्सेंट के साथ नप्पा लेदर सीटें हैं. केबिन में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 27-स्पीकर साउंड सिस्टम और बहुत कुछ है.

शाहिद कपूर के कार कलेक्शन में यह पहली मेबैक नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास स्टैंडर्ड मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 और मेबैक एस580 सेडान भी है.

इंजन जबरदस्त

GLS 600 नाइट सीरीज़ में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन है जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 550 hp और 770 Nm टॉर्क पैदा करता है. 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ज़रिए पावर को चारों पहियों तक भेजा जाता है। SUV 4.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है.

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'देवा' को लेकर सुर्खियों में हैं.