T20 World Cup 2026

CNG Bike : देश की पहली सीएनजी बाइक जून में होगी लॉन्च, ये हो सकते हैं नाम

CNG Bike : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. जल्दी ही देश की दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी बजाज ऑटो सीएनजी बाइक लॉन्च करने जा रही है. ये बाइक 100cc और 160cc तक के कई सेगमेंट्स की आवश्यकताओं को पूरा करेगी. 

India Daily Live

CNG Bike : Bajaj Auto जल्द ही देश में अपनी पहली सीएनजी से चलने वाली बाइक जून के महीने में लॉन्च करने जा रही है. इससे आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला भारी भरकम पेट्रोल के खर्च से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि इन बाइक्स को 100cc से 160cc तक के सेगमेंट्स की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. इस बाइक के नाम को लेकर अभी तक सस्पेंस था, लेकिन कंपनी ने कुछ नई बाइक्स के नामों का ट्रेडमार्क कराया है. ऐसा माना जा रहा है कि हो सकता है इनमें से कोई नाम बजाज के CNG Model का भी हो सकता है. 

बजाज ने चार नामों का ट्रेडमार्क कराया है. इनमें से एक बजाज मैराथन, फ्रीडम, ग्लाइडर और ट्रैकर नाम की बाइक्स हैं. माना जा रहा है कि CNG वाली बाइक का नाम मैराथन हो सकता है. यह बाइक दमदार माइलेज के साथ मार्केट में आने की संभावना है. 

120 किमी का माइलेज देती हैं सीएनजी बाइक्स

आमतौर पर टू-व्हीलर्स में जो सीएनजी की किट लगाई जाती है उसके सिलेंडर में 1.20 किलोग्राम तक सीएनजी गैस आती है. इसमें 120 किमी का माइलेज मिलता है. अब बजाज अपनी अपकमिंग सीएनजी बाइक में कितने किलो का सीएनजी सिलेंडर देगी, ये तो आगे पता चलेगा. 

पेट्रोल पर निर्भरता कम करना चाहती है कंपनी

बजाज अपने अब अपने पोर्टफोलियो में क्लीनर फ्यूल को बढ़ाना चाहती है. इस कारण वह ईवी, एलपीजी, सीएनजी आदि सेगमेंट पर ज्यादा ध्यान दे रही है. शुरुआत में कंपनी करीब 1 से 1.20 लाख सीएनजी बाइक्स का प्रोडक्शन करेगी. हालांकि बाद में यह प्रोडक्शन 2 लाख तक जा सकता है. अभी सीएनजी बाइक्स का प्रोडक्शन होने लगा है.