वैलेंटाइन डे से ठीक पहले क्यों होते हैं कपल्स के ज्यादातर ब्रेकअप? ज्योतिषी ने बताए चौंकाने वाले खुलासे

रिश्तों को बचाने के लिए एक आसान उपाय है शुक्र बीज मंत्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः यह मंत्र शुक्र को मजबूत करता है, निर्भरता दूर करता है और रिश्तों में सामंजस्य लाता है. इसे शुक्रवार को 108 बार जपें. इससे रोमांस में हार्मनी आती है और भावनात्मक बैलेंस बना रहता है.

x
Antima Pal

वैलेंटाइन डे प्यार का त्योहार है, लेकिन कई बार यह रिश्तों के लिए भावनाओं का तूफान भी लाता है. कई जोड़े इस खास दिन से ठीक पहले अलग हो जाते हैं. ऐसा नहीं होता कि प्यार खत्म हो गया हो, बल्कि अक्सर ब्रेकअप तब होते हैं जब पार्टनर एक-दूसरे की 'कॉस्मिक लव लैंग्वेज' को नहीं समझ पाते. प्रसिद्ध ज्योतिषी के अनुसार ब्रेकअप का कारण प्यार की कमी नहीं, बल्कि भावनाओं की गलतफहमी और अपेक्षाओं का न मिलना होता है. 

वैलेंटाइन डे से ठीक पहले क्यों होते हैं कपल्स के ज्यादातर ब्रेकअप?

वैलेंटाइन डे जैसे भावुक मौके पर ये अंतर और साफ नजर आते हैं. शुक्र ग्रह रोमांस और प्यार की अपेक्षाओं को दर्शाता है, जबकि चंद्रमा भावनाओं की संवेदनशीलता और आंतरिक जरूरतों को. जब ये दोनों अलग-अलग 'भाषा' में बोलते हैं, तो रिश्ते में दरार आ सकती है. गार्गी जेतली अपनी किताब 'Awakening the Best You' में बताती हैं कि हर व्यक्ति का अपना अनोखा 'लव लैंग्वेज' होता है. 

ज्योतिषी ने बताए चौंकाने वाले खुलासे

ज्योतिष बताता है कि आप प्यार कैसे पाना चाहते हैं (चंद्रमा) और कैसे व्यक्त करते हैं (शुक्र). वहीं अंक ज्योतिष बताता है कि आप प्यार क्यों और कैसे करते हैं. आपका लाइफ नंबर आपकी रिलेशनशिप स्टाइल को गाइड करता है. जब ज्योतिष और अंक ज्योतिष को मिलाकर देखा जाए, तो समझ आता है कि कुछ रिश्ते क्यों संघर्ष करते हैं और कुछ क्यों सफल होते हैं. वैलेंटाइन डे जैसे समय में भावनाएं बढ़ जाती हैं, उम्मीदें ज्यादा हो जाती हैं और छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़े में बदल सकती हैं. अगर पार्टनर की कॉस्मिक जरूरतें अलग हैं, तो ब्रेकअप का खतरा बढ़ जाता है.

गार्गी कहती हैं, 'प्यार को सीमित करने के लिए नहीं, बल्कि इसे फलने-फूलने में मदद करने के लिए हम इन टूल्स का इस्तेमाल करते हैं.' किताब में हर नंबर के लिए अलग लव लैंग्वेज और उसके लिए सही पार्टनर की बात की गई है. इससे लोग बेहतर समझ सकते हैं कि उनका साथी क्या चाहता है और कैसे प्यार को मजबूत बनाया जा सकता है. 

यह मंत्र शुक्र को करता है मजबूत

रिश्तों को बचाने के लिए एक आसान उपाय है शुक्र बीज मंत्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः यह मंत्र शुक्र को मजबूत करता है, निर्भरता दूर करता है और रिश्तों में सामंजस्य लाता है. इसे शुक्रवार को 108 बार जपें. इससे रोमांस में हार्मनी आती है और भावनात्मक बैलेंस बना रहता है. वैलेंटाइन डे से पहले अगर रिश्ते में तनाव है, तो इन कॉस्मिक कारणों को समझें. प्यार तो है, बस भाषा समझने की जरूरत है. ज्योतिष और अंक ज्योतिष की मदद से रिश्तों को नई ऊर्जा दी जा सकती है.