Jupitar Motion: देवगुरु चलेंगे दोहरी चाल, इन 5 राशियों के लोग हो जाएंगे मालामाल

Jupitar Motion: मई माह में कुछ राशि वालों की किस्मत खुलने वाली है. इस माह में देवगुरु बृहस्पति दो बार अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. बृहस्पति के इस बदलाव से कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों की बहार आ जाएगी. 

freepik
India Daily Live

Jupitar Motion: बृहस्पति को देवताओं का गुरु कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में ये ज्ञान, शिक्षक ,संतान, बड़े भाई, धार्मिक कार्य, धन, दान पुण्य और वृद्धि के कारक हैं. देवगुरु बृहस्पति मई की शुरुआत में ही राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस महीने में ये 2 बार अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. 

आगामी 1 मई को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके बस दो दिन बाद वे 3 मई को इसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे. बृहस्पति की यह दोहरी चाल कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों का अंबार लगा देगी. देवगुरु बृहस्पति की कृपा किसी का भी भाग्योदय करने में सक्षम है. बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद के स्वामी हैं. आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. 

मेष राशि 

बृहस्पति 1 मई को मेष राशि से वृषभ राशि में प्रस्थान करेंगे.वहीं, फिर वे वृषभ में अस्त भी हो जाएंगे. बृहस्पति की दोहरी चाल से इस राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. निवेश से भी आपको बंपर लाभ होगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी. खर्चों में भी कमी आएगी. धन का लेन-देन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है. 

मिथुन राशि 

इस समय पर आप नए घर की खरीदारी कर सकते हैं. माता लक्ष्मी की आपपर विशेष कृपा रहने वाली है. आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. इसके साथ ही नए कार्य की आप शुरुआत कर सकते हैं. लेनदेन के लिए भी यह समय काफी शुभ रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी. 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहने वाली है. आपको कार्यों में सफलता मिलेगी. इसके साथ ही नया मकान या वाहन आप खरीद सकते हैं. व्यापार के लिए भी यह समय शुभ है. आपको बंपर धन लाभ होगा. इसके साथ ही आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. लेनदेन के लिए समय शुभ रहने वाला है. 

कन्या राशि 

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आप नया वाहन खरीद सकते हैं. लेनदेन के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है. माता लक्ष्मी की कृपा आपपर बनी रहेगी. आय के स्रोतो में वृद्धि होगी. 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए भी बृहस्पति का गोचर काफी अच्छा रहने वाला है. इस समय पर आपको धनलाभ भी होगा. व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहने वाला है. माता लक्ष्मी की आपपर विशेष कृपा रहने वाली है. नया वाहन या मकान लेने के योग बनेंगे. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.