Blood Moon: कब होगा अगला चंद्र ग्रहण? साल 2025 का 'ब्लड मून' क्यों है बेहद खास

इस बार चंद्र ग्रहण 82 मिनट लंबा चलेगा. इतने लंबे चंद्र ग्रहण चंद्रमा का अपने चरम बिंदु के निकट धीमी गति से गुजरने और पृथ्वी की छाया के मध्य से होकर गुजरने के कारण है, जो कि छाया का सबसे अंधकारमय भाग है.

When will the next lunar eclipse happen Why is 2025 blood moon so special
Sagar Bhardwaj

पूरी दुनिया आज (7 सितंबर) को आसमान को रोशन करने वाले मनमोहक 'ब्लड मून'  का इंतजार कर रही है. इस साल चंद्र ग्रहण करीब 82 मिनट तक चलेगा, यह चंद्र गहण एक दशक में सबसे लंबे पूर्ण चंद्र ग्रहणों में से एक होगा. पूर्ण ग्रहण होते ही चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में डूब जाएगा और उसका रंग गहरा लाल हो जाएगा.

इस बार क्यों इतना लंबा होगा चंद्र ग्रहण

इस बार चंद्र ग्रहण 82 मिनट लंबा चलेगा. इतने लंबे चंद्र ग्रहण चंद्रमा का अपने चरम बिंदु के निकट धीमी गति से गुजरने और पृथ्वी की छाया के मध्य से होकर गुजरने के कारण है, जो कि छाया का सबसे अंधकारमय भाग है.

लंबा चंद्र ग्रहण होने के चलते तारामंडल प्रेमियों और फोटोग्राफरों को इस दुर्लभ खगोलीय घटना को अनुभव करने और उसकी सुंदरता को कैद करने का पर्याप्त समय मिलेगा.

कब होगा अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण?

अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होगा. वहीं आज का चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा.

नग्न आंखों से देख सकेंगे चंद्र ग्रहण

अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. सुवेंदु पटनायक ने बताया कि आज का चंद्र ग्रहण नग्न आंखों से देखा जा सकेगा. यह रात करीब 9.37 बजे से शुरू होगा और रात करीब 11 बचे तक चलेगा. इस दौरान पृथ्वी पूरी तरह से चंद्रमा को ढक लेगी और वह पूरी तरह से लाल हो जाएगा और सोमवार दोपहर 12.22 बजे तक यह ऐसा ही रहेगा.

क्या होता है ब्लड मून

पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा की सतह पर छाया पड़ती है. इससे चंद्रमा लाल दिखाई देता है जिससे इसे ब्लड मून कहा जाता है.