आज वैलेंटाइन डे पर इन राशियों के जीवन में प्यार की दस्तक! 14 फरवरी का दिन कैसा रहेगा, जानिए 12 राशियों का हाल
वैलेंटाइन डे 2026 पर ग्रहों की स्थिति खास है. गुरु मिथुन में, चंद्रमा धनु में, मंगल मकर में और सूर्य-बुध-शुक्र-राहु कुंभ में हैं. शनि मीन में गोचर कर रहा है. ये संयोजन कई राशियों के लिए प्रेम, परिवार और व्यापार में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.
नई दिल्ली: 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे आज सिर्फ लाल गुलाब और चॉकलेट का दिन नहीं, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों का खास संयोग भी है. आकाश में ग्रह अपनी अलग-अलग चाल चल रहे हैं, जो आपकी राशि पर सीधा असर डाल रहे हैं. प्रेम की बात हो या परिवार, व्यापार या स्वास्थ्य-सबमें आज कुछ न कुछ नया एहसास हो सकता है. कई राशियों के लिए ये दिन प्यार की नई शुरुआत या पुरानी रिश्तों में मिठास ला सकता है. आइए देखते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या लेकर आया है.
मेष राशि के लिए खास संकेत
आज भाग्य आपका साथ निभाएगा. परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. प्रेमी साथी और संतान से भरपूर मदद मिलेगी. व्यापार में अच्छी कमाई के योग बन रहे हैं. छोटे-मोटे उपाय जैसे काली वस्तु का दान करने से लाभ और बढ़ सकता है. दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
वृषभ राशि में सतर्कता जरूरी
आज थोड़ी सावधानी बरतें. छोटी-मोटी चोट या परेशानी आ सकती है. वाहन चलाते समय धीरे-धीरे चलाएं, स्वास्थ्य पर असर न पड़े. प्रेम और व्यापार में सुधार दिखेगा. हरी चीजें साथ रखने से मन शांत रहेगा और दिन बेहतर बीतेगा.
मिथुन राशि को जीवनसाथी का सहयोग
जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी में तरक्की के योग मजबूत हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान से ढेर सारी खुशियां मिलेंगी. पीली वस्तु दान करने से दिन और फायदेमंद साबित होगा.
कर्क राशि में स्वास्थ्य का ध्यान
थोड़ी तबीयत खराब रह सकती है. शत्रु सक्रिय दिखेंगे, लेकिन जीत आपकी ही होगी. प्रेम, संतान और व्यापार में अच्छा साथ मिलेगा. लाल वस्तु पास रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
सिंह राशि में भावनाओं पर काबू
भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नोकझोंक संभव है. बच्चों की सेहत पर खास नजर रखें. व्यापार ठीक चलेगा, स्वास्थ्य औसत रहेगा. सूर्य को अर्घ्य देने से मन को शांति मिलेगी.
कन्या राशि में घरेलू माहौल
घर में कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि-भवन या वाहन खरीदने का अच्छा मौका भी बनेगा. सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. प्रेम, संतान और व्यापार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. शनिदेव को नमस्कार करने से लाभ होगा.
तुला राशि में पराक्रम का प्रदर्शन
पराक्रम दिखाने का दिन है. नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम और संतान से खुशी मिलेगी. पीली वस्तु दान करने से दिन और शानदार बनेगा.
वृश्चिक राशि में परिवार की खुशी
परिवार में वृद्धि के योग बन रहे हैं. धन का प्रवाह बढ़ेगा. प्रेम, संतान और व्यापार में सकारात्मक बदलाव दिखेगा. लाल वस्तु साथ रखने से ऊर्जा बनी रहेगी.
धनु राशि में सकारात्मक ऊर्जा
सकारात्मक ऊर्जा दिन भर बनी रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान का अच्छा साथ मिलेगा. व्यापार में प्रगति रहेगी. लाल चीजें पास रखना शुभ फल देगा.
मकर राशि में आत्मविश्वास
चिंता रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास भी बना रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा चलेगा. लाल वस्तु दान करने से मन हल्का होगा.
कुंभ राशि में नए रास्ते
धीरे-धीरे सब अनुकूल हो रहा है. आय के नए स्रोत खुलेंगे. पुराने स्रोतों से भी लाभ होगा. यात्रा संभव है. थोड़ी बेचैनी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन होगा. शनिदेव को प्रणाम करें.
मीन राशि में मजबूती
व्यापार में मजबूती आएगी. कोर्ट-कचहरी में जीत मिल सकती है. स्वास्थ्य औसत रहेगा. प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर होगी. पीली वस्तु पास रखने से फायदा होगा.