जुलाई में होगा कमाल, जब 'राजा' बदलेंगे अपनी चाल और इन 3 राशि वालों को कर देंगे मालामाल
Sun Transit: ज्योतिष में सूर्य का ग्रहों का राजा कहा जाता है. आगामी 16 जुलाई को सूर्यदेव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्य उदय हो जाएगा. सूर्य के शुभ प्रभाव के चलते इन राशि वालों के जीवन में बहार आने वाली है. आइए जानते हैं कि कौन सी राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ रहने वाला है.
Sun Transit: भगवान सूर्य का ग्रहों का राजा माना जाता है. लगभग 1 महीने बाद अब वे अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. अभी वे मिथुन राशि में विराजमान हैं. जल्द ही वे कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे. सूर्य के कर्क राशि में गोचर का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा. सूर्य किसी भी राशि में 1 महीने तक ही विराजमान रहते हैं. इसके बाद वे गोचर कर जाते हैं.
अभी सूर्य मिथुन राशि में विराजमान हैं. 16 जुलाई को वे कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. इस कारण सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों के लिए अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. आइए जानते हैं कि सूर्य का गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर काफी अच्छा रहने वाला है. सूर्यदेव कर्क राशि में ही गोचर करेंगे और इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इसके साथ ही आप व्यवसाय में खूब मुनाफा कमाएंगे. करियर में भी आपको अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे. मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने के योग हैं.
Also Read
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी सूर्य का कर्क राशि में गोचर काफी अच्छा रहने वाला है. इस राशि में सूर्य आय और लाभ के भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान आपको काफी लाभ होगा. आपके आय के नए स्रोत बनेंगे. धन को सेव करने में आप सफल रहेंगे. निवेश से आपको लाभ होगा. नौकरी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं. जो व्यापारी हैं, उनको कोई अच्छी डील मिलने के आसार हैं.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर काफी अच्छा रहने वाला है. आपके कर्म के भाव में सूर्यदेव विराजमान हो जाएंगे. काम और कारोबार में आपको सफलता मिलेगी. नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी तलाश पूरी होगी. अगर कोई नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो आपके लिए शानदार योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है. व्यापारियों को खूब धनलाभ होगा.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.