T20 World Cup 2026

Moon Rise Time Sakat Chauth: सकट चौथ के चांद का हुआ दीदार, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में हुआ चंद्रोदय

यूपी, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में सकट चौथ का चांद नजर आ गया है. व्रती महिलाओं ने चांद को देखने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल लिया है. सकट चौथ के चांद का दीदार हो गया है.

social media
Antima Pal

Moon Rise Time Sakat Chauth: यूपी, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में सकट चौथ का चांद नजर आ गया है. व्रती महिलाओं ने चांद को देखने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल लिया है. सकट चौथ के चांद का दीदार हो गया है. आज महिलाओं ने अपने बच्चों के स्वस्थ जीवन और उनकी लंबी आयु के लिए सकट चौथ का व्रत रखा था. महिलाओं के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चांद ने अपना दीदार करा दिया. 

सकट चौथ के चांद का हुआ दीदार

बता दें कि सकट चौथ, जिसे माघी चौथ या तिल चौथ के नाम से भी जाना जाता है, मकर संक्रांति के बाद माघ महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाता है. भक्त, खास तौर पर माताएं अपने बच्चों की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं, भगवान गणेश की पूजा करती हैं और मोदक, तिल और गुड़ का भोग लगाती हैं. व्रत का समापन चंद्रोदय के बाद होता है, जिसमें पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया जाता है. 

इतने बजे हुआ चंद्रोदय

दिल्ली - 9:09 बजे

नोएडा - 9:07 बजे

गुरुग्राम - 9:00 बजे

मुंबई - 9:34 बजे

लखनऊ - 8:55 बजे

कानपुर - 8:57 बजे

प्रयागराज - 8:52 बजे

मेरठ - 9:06 बजे

गाजियाबाद - 9:08 बजे

मथुरा - 9:08 बजे

अमृतसर - 9:16 बजे

अहमदाबाद - 9:32 बजे

आगरा - 9:05 बजे

पटना - 8:44 बजे

जयपुर - 9:16 बजे

बीकानेर - 9:25 बजे

उदयपुर - 9:26 बजे

जोधपुर - 9:28 बजे

अलवर - 9:12 बजे

जैसलमेर - 9:36 बजे

वैसे तो सकट चौथ का व्रत संतान की खुशहाली के लिए रखा जाता है. इसलिए माता-पिता खास तौर पर माताएं अपने बच्चों के लिए समृद्धि और सौभाग्य के लिए यह व्रत रखती हैं. बहुत सी माताएं निर्जला व्रत भी रखती हैं जिसमें वे पानी भी नहीं पीती हैं. यह पूरी तरह से माता-पिता पर निर्भर करता है कि वे इसे कैसे करना चाहते हैं. चांद को देखने और पूजा करने के बाद व्रत खोला जाता है. व्रत रखने के अलावा, भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत कथा भी पढ़नी चाहिए. इसके अलावा यह भी माना जाता है कि चंद्र देव को जल चढ़ाकर बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करनी चाहिए