Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें खास उपाय, मिलेगा धन और सुख-समृद्धि का वरदान
Mauni Amavasya Upay: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है, खासकर पितरों का तर्पण, पवित्र नदी में स्नान और दान का महत्व है. इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025, बुधवार को है. ज्योतिष अनुसार यह दिन शुभ रहेगा। यदि इस दिन राशि अनुसार उपाय किए जाएं, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं.
Mauni Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. इस दिन पितरों का तर्पण, पवित्र नदी में स्नान और दान करना शुभ माना जाता है. इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025, बुधवार को मनाई जाएगी. ज्योतिष के अनुसार, यह दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा. इस दिन हर राशि के जातकों को इसका लाभ मिल सकता है. यदि इस दिन राशि अनुसार विशेष उपाय किए जाएं, तो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है. चलिए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन राशि अनुसार क्या दान कर सकते हैं.
मेष राशि
अगर मेष राशि मौनी अमावस्या के दिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. अगर संभव हो तो मौन व्रत रखें, इससे शुभफल मिलेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि मां लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें. इससे पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी.
Also Read
मिथुन राशि
मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और गाय को चारा खिलाएं. इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी.
कर्क राशि
अगर कर्क राशि दूध में चीनी मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे तो इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
सिंह राशि
सूर्यदेव को जल अर्पित करें और पानी में गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें. इससे आर्थिक और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों को हरी सब्जियां या अनाज का दान करें. यह उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा.
तुला राशि
मौनी अमावस्या के दिन तुला राशि मां संतोषी की पूजा करें और इत्र का दान करें. इससे सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
वृश्चिक राशि
हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
धनु राशि
भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. यह उपाय मानसिक और आर्थिक स्थिरता लाएगा.
मकर राशि
भगवान शिव की पूजा करें और सरसों के तेल का दान करें. इससे सुख-समृद्धि मिलेगी.
कुंभ राशि
जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें. यह उपाय आपकी तरक्की के नए मार्ग खोलेगा.
मीन राशि
चने का दान करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. इससे मानसिक शांति और बल मिलेगा.
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.