कर्क राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, सिंह राशि वाले जल्दबाजी से बचें; जानें क्या कहता है आपका राशिफल
आज, 5 जून 2026 को ग्रहों की चाल बता रही है कि कुछ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. वहीं कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती है.
आज के दिन अलग-अलग राशियों पर ग्रहों का मिश्रित प्रभाव पड़ने वाला है. कुछ राशियों की परेशानी खत्म होगी, वहीं कुछ राशि वालों को सोच-समझकर चलने की जरूरत है. आइए जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का खर्च बढ़ेगा, जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है. लेकिन आज आपको कहीं से कोई गुड न्यूज मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश रहेगा.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज अच्छा दिन मिला-जुला रहने वाला है. करियर में सफलता के योग हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. कोई पुरानी उलझन खत्म होगी. मन में शांति रहेगा और अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन अच्छा है. ऑफिस में सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा. हालांकि आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करने की जरूरत है. सोच-समझकर फैसल लें और बाहर का खाना खाने से बचें. नहीं तो पेट संबंधी समस्या हो सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लंबे समय से रुके काम आज आसानी से पूरे होंगे. परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा. करियर को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.
सिंह राशि
सिंह राशि वाले आज यात्रा पर जा सकते हैं. जिंदगी के किसी भी बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें, कोई भी जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाद-विवाद से बच कर रहें.
कन्या राशि
आज आप अपने परिवार वालों के लिए कुछ अच्छा कर पाएंगे. घर में खुशियां आने से आपके मन में शांति होगी. हालांकि फालतू के खर्चे बढ़ेंगे लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है.
तुला राशि
तुला राशि वालों की चिंता आज खत्म हो सकती है. पुराने अटके काम पूरे होंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन शानदार रहने वाला है. मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. आपकी संतान की ओर से कोई अच्छी खबर आ सकती है. खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.
धनु राशि
धनु राशि वालों को अपने गुस्से पर कंट्रोल करने की जरूरत है, नहीं तो किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं. पुराने लोगों से मुलाकात संभव है. व्यापार में स्थिति सुधरेगी.
मकर राशि
बिगड़े काम आज आपके पूरे होंगे. किसी से भी उधार लेने से फिलहाल बचें. नहीं तो बाद में मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को सोच-समझकर चलना चाहिए. हालांकि आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज धैर्य से काम करना चाहिए. परिवार में विवाद हो सकता है लेकिन आप क्रोध से बचें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, करियर के क्षेत्र में कोई सुखद समाचार मिल सकता है.