menu-icon
India Daily

सावन के आखिरी सोमवार पर ग्रहों की चाल बदलेगी आपकी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

सावन के आखिरी सोमवार को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है. कुछ लोगों को धन, नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और वाणी के मामले में सावधानी बरतनी होगी.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
सावन के आखिरी सोमवार पर ग्रहों की चाल बदलेगी आपकी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल
Courtesy: India Daily

आज सावन का आखिरी सोमवार है. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में और सूर्य, बुध व केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. शुक्र कन्या राशि में हैं, जबकि चंद्रमा धनु राशि में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. राहु कुंभ और शनि मीन राशि में हैं. 

ग्रहों की यह स्थिति दिन को कुछ हद तक उलझन भरा बना सकती है. मन में किसी बात को लेकर संदेह रह सकता है और निर्णय लेने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है. ऐसे में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों को आज मान-सम्मान से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी. स्वास्थ्य में पहले से सुधार रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा. व्यापार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की परेशानियों में कुछ नरमी आएगी, लेकिन समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं होंगी. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. प्रेम और संतान पक्ष में सुधार होगा तथा व्यापार अच्छा रहेगा. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन बेहद अच्छा है. नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है. पहले से चल रहे रिश्ते में भी मधुरता आएगी.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा, हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान पक्ष में कुछ दूरी महसूस हो सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के भावनात्मक संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकता है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रह सकता है. व्यापार अच्छा चलेगा. सरकारी तंत्र और पिता का सहयोग मिलने के संकेत हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को सिरदर्द या स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है. हालांकि पहले की तुलना में स्थिति बेहतर रहेगी. भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के मजबूत योग बन रहे हैं. परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है.

तुला राशि

तुला राशि वालों का पराक्रम रंग लाएगा. नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे. पेशेवर जीवन काफी अच्छा रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सावधानी जरूरी है. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार में वृद्धि और सुखद माहौल रहेगा. स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. व्यापार भी अच्छा चलेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है. प्रेम और संतान पक्ष काफी अच्छा रहेगा. व्यापार में भी सफलता के योग हैं.

मकर राशि

मकर राशि वालों का मन कुछ परेशान रह सकता है. खर्च बढ़ने की संभावना है. सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है. प्रेम और संतान पक्ष में सुधार होगा और व्यापार अच्छा रहेगा. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की आय की स्थिति मजबूत होगी. यात्रा के योग बन रहे हैं और कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. प्रेम और संतान पक्ष में सुधार होगा. व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे. 

मीन राशि

मीन राशि वालों को व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिल सकती है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा तथा व्यापार भी मजबूत रहेगा.