ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव में हैं. अश्विनी नक्षत्र के स्वामी केतु माने जाते हैं. मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में उच्च स्थिति में, जबकि सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.
सूर्य सिंह राशि में अपनी ही राशि में स्थित हैं. शुक्र कन्या राशि में नीच स्थिति में हैं. ग्रहों की यह स्थिति अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव डाल सकती है.
मेष राशि वालों के लिए दिन सुखद रह सकता है. भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में स्थिति अच्छी रहेगी, हालांकि संतान को लेकर मन में चिंता रह सकती है.
वृषभ राशि के जातकों का मन परेशान और बेचैन रह सकता है. बिना वजह की चिंता, अज्ञात भय, सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है.
मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखनी होगी. हालांकि प्रेम, संतान और कारोबार के लिए समय अच्छा है.
कर्क राशि वालों के कारोबार में मजबूती आएगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार रहेगा.
सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में दूरी रह सकती है. दांपत्य जीवन में भी कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं.
कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए. आज जोखिम लेने से बचें. प्रेम और संतान के मामले अच्छे रहेंगे तथा कारोबार सामान्य रूप से चलता रहेगा.
तुला राशि के लिए दिन काफी अच्छा दिखाई दे रहा है. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रेम संबंधों में मुलाकात के अवसर बनेंगे. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी.
वृश्चिक राशि वालों को शत्रुओं और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से सावधान रहना होगा. रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें.
विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में भावुकता बढ़ सकती है. नए प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, जबकि पुराने रिश्ते में कहासुनी के बावजूद संबंध बने रहेंगे.
मकर राशि वालों के लिए भूमि, भवन और वाहन से जुड़े लाभ के संकेत हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. घर में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन प्रेम, संतान और कारोबार के मामले मजबूत रहेंगे.
कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. कारोबार में नई योजनाएं और प्रयोग सफल हो सकते हैं. अपनों का सहयोग मिलेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा.
मीन राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के योग हैं. परिवार में वृद्धि और सुखद माहौल बन सकता है. स्वास्थ्य, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा. फिर भी स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.