Aaj Ka Panchang : ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा आज, जानिए 21 जून के दिन का शुभ और अशुभ काल
Aaj Ka Panchang: पंचांग के माध्यम से आप शुभ और अशुभ समय के बारे में जानकारी कर सकते हैं. आज सुबह साढ़े सात बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी. ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है. इस व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है.
Aaj Ka Panchang: आज सुबह साढ़े सात बजे तक ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इसके बाद ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि लग जाएगी. आप पंचांग के माध्यम से दिन के शुभ और अशुभ काल की जानकारी कर सकते हैं. आज ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा. आज शुभ योग भी रहेगा. चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे.
सूर्य आज आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य मिथुन राशि में विराजमान हैं. आज सुबह साढ़े 7 बजे तक करण वणिज है. फिर शाम 7 बजकर 8 बजे तक विष्टि करण रहेगा. इस बाद बव करण हो जाएगा. शुभ समय पर किया गया कार्य सफल होता है. पंचांग के माध्यम से आप शुभ समय का आकलन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आज के दिन का शुभ और अशुभ काल क्या होगा. आज वट सावित्री व्रत भी है.
दिनांक - 21 जून 2024
दिन = शुक्रवार
संवत् = 2081
मास = ज्येष्ठ मास
पक्ष = शुक्ल पक्ष
तिथि = चतुर्दशी तिथि ( सुबह 07 बजकर 31 तक)
Also Read
पूर्णिमा
नक्षत्र = ज्येष्ठा नक्षत्र
योग = शुभ योग
दिशाशूल - पश्चिम दिशा
राहुकाल - पूर्वाह्न 10:30 से 12 बजे तक
आज का शुभ मुहूर्त ( Aaj ka Shubh Muhurat)
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:55 से दोपहर 12:51 तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:04 से सुबह 04:44 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:21 से शाम 07:41 तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:43 से दोपहर 03:39 तक
निशिता मुहूर्त- 22 जून की सुबह 12:03 से सुबह 12:43 जून 22 तक
अमृत काल- सुबह 09:27 से सुबह 11:04 तक
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.