दुनिया में किस देश के पास है सबसे बड़ा रेल नेटवर्क


India Daily Live
23 Apr 2024

सवारी से लेकर माल ढोने का काम करता है रेलवे

    हर देश में रेलवे पैसेंजर्स ही नहीं माल की ढुलाई का भी काम करता है.

सबसे सेफ है यात्रा का साधन

    अधिकतर रेल से यात्रा करना काफी सेफ माना जाता है. अब रेलगाड़ियों को एक्सीडेंट्स से बचाने के लिए नई-नई टेक्नोलॉजी भी यूज की जा रही है.

किसका नेटवर्क है सबसे बड़ा

    अगर आप इस भ्रम में हैं कि भारतीय रेल का नेटवर्क पूरे विश्व में सबसे बड़ा है तो आप भ्रम में हैं. कई देशों में इससे भी बड़े रेल नेटवर्क हैं.

यह देश है बादशाह

    दुनिया में सबसे बड़ा रेल नेटवर्क अमेरिका के पास है. इस देश में 2,57,560 किलोमीटर लंबा रेल नेटवर्क है.

दूसरे नंबर पर है यह देश

    सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क के मामले में चीन दूसरे नंबर पर है. इसमें 1,50000 किमी लंबा रेलवे नेटवर्क है. वहीं, हाई स्पीड ट्रेन के मामले में 40000 किमी लंबे रेल नेटवर्क के साथ चीन पूरी दुनिया में पहले नंबर पर है.

तीसरे पर है रूस

    रूस क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा देश है. इसमें 85600 किमी लंबा रेल नेटवर्क है.

चौथे पर है भारत

    भारत में 70,225 किमी का रेल नेटवर्क है. यह दुनिया में चौथा सबसे बड़ा रेलवे है.

पांचवें पर है कनाडा

    49,222 किलोमीटर लंबे नेटवर्क के साथ कनाडा में दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है.

जर्मनी है नंबर 6

    जर्मनी में 41000 किमी लंबा रेल नेटवर्क है और यह दुनिया का 6वां सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है.

More Stories