फिटनेस फ्रीक IAS, घटाया 16 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख नहीं हटेगी नजर
Gyanendra Sharma
13 May 2024
फिटनेस फ्रीक IAS
देश के कई आईएएस और आईपीएस फिटनेस फ्रीक हैं. वो अपनी फिटनेस पर काम करते हैं.
सोनल गोयल
ऐसी ही एक IAS ऑफिसर हैं सोनल गोयल, वह 2008 बैच की आईएस अधिकारी हैं. फिलहाल वो त्रिपुरा भवन में रेजिडेंट कमिश्नर हैं.
सोशल मीडिया पर एक्टिव
सोनल गोयल फिटनेस से जुड़ी अपनी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं.
15-16 किलो वजन कम किया
हाल में ही सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने 15-16 किलो वजन कम किया है.
वजन कम किया
सोनल गोयल ने 2009 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं. 2 डिलीवरी के बाद उनका वेट बढ़ गया था. लेकिन डेली रूटीन और हेल्दी डाइट से उन्होंने अपना वजन कम किया.
योग और एरोबिक्स का सहारा
वेट लॉस के लिए सोनल में रनिंग, योग और एरोबिक्स का सहारा लिया.
खाने-पीने का रखा ध्यान
खाने का भी काफी ध्यान रखा. उन्होंने खाने के आदतों में बदलाव किया. बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए सोनल ने काफी पानी पिए.
मैराथन में लेती हैं भाग
अब उनकी फिटनेस ऐसी हो गई है कि वह मैराथन में हिस्सा लेती है.