सबसे डरावनी हैं दिल्ली की ये 10 जगहें, क्या आपको पता है नाम?


Sagar Bhardwaj
29 Apr 2024

दिल्ली कैंट

    इसे दिल्ली की सबसे डरावनी जगह में गिना जाता है. लोग कहते है कि यहां सफेद साड़ी पहने एक महिला नजर आती है जो अक्सर लिफ्ट मांगती है और लिफ्ट नहीं देने पर वह गाड़ी के पीछे भागती है.

संजय वन

    संजय वन भी ऐसी ही एक डरावनी जगह है. लोगों का कहना है कि वहां सफेद कपड़े में एक बूढ़ी औरत दिखती है.

खूनी दरवाजा

    लोगों का कहना है कि यहां उन्हें चीखें और रोने की आवाजें आती हैं. कहा जाता है कि यहां तीन राजकुमारों की हत्या की गई थी और स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी.

लोथियन सेमेट्री

    यहां भी लोगों ने भूत दिखने का दावा किया है. लोग कहते हैं उन्हें यहां अक्सर भूतों के हंसने और रोने की आवाज आती है. यहां एक कब्रिस्तान भी है जिसके कारण भी लोगों को यह जगह डरावनी लगती है.

ग्रेटर कैलाश हाउस नंबर डब्ल्यू-3

    ग्रेटर कैलाश स्थित इस घर में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई थी. कहते हैं कि दंपति की रूह आज भी इसी घर में हैं और घर से डरावनी आवाजें आती हैं और एक परछाईं भी घर के अंदर दिखाई देती है.

फिरोज शाह कोटला किला

    कहा जाता है कि फिरोज शाह कोटला में कई जिन्न रहते हैं. सूरज ढलने के बाद इस किले के पास कोई नहीं भटकता. लोग जिन्न को खुश करने के लिए मोमबत्तियां, अगरबत्ती और प्रसाद भी चढ़ाते हैं.

भूली भटियारी का महल

    रात होने के बाद कोई भी भूली भटियारी के महल के पास नहीं भटकता. लोगों का दावा है कि उन्हें महल से रोने की आवाजें आती हैं. रात के समय यहां पुलिस तैनात रहती है.

जमाली कमाली मकबरा

    लोग कहते हैं उन्हें यहां जानवरों के चिल्लाने की आवाजें आती हैं. वो कहते हैं कि उन्हें ऐसा लगता है जैसे उन्हें कोई बुला रहा हो. लोगों का कहना है कि उन्हें यहां जिन्न के होने का ऐहसास होता है.

द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन

    द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा पेड़ है. कहा जाता है कि इस पेड़ पर एक महिला की आत्मा रहती है, जो कभी भी किसी के सामने आ जाती है. उसके कारण यहां कई एक्सीडेंट भी हुए हैं.

चोर मीनार

    हौज खास में स्थित चोर मीना के ऊपर की दीवारों में छेद हैं. माना जाता है कि इन छेदों में चोरों के सिर थे. इन चोरों को अलाउद्दीन के शासन में सजा दी गई थी. लोगों का कहना है कि इन चोरों की आत्माएं रात में इलाके में घूमती हैं.

More Stories