जानें कौन हैं ब्रह्मकुमारी वाली शिवानी दीदी?


India Daily Live
02 Mar 2024

ब्रह्मकुमारी से जुड़ी हैं शिवानी

    ब्रह्मकुमारी शिवानी, दुनियाभर में प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठन ब्रह्मकुमारी से जुड़ी हुई हैं. वे संगठन के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की कला सिखाती हैं. इस संगठन से जुड़े होने के कारण उनको शिवानी दीदी नाम के से जाना जाता है.

1972 में हुआ है जन्म

    महाराष्ट्र के पुणे में 31 मई 1972 में ब्रह्मकुमारी शिवानी का जन्म हुआ था. उनके माता-पिता भी ब्रह्मकुमारी संगठन से जुड़े हुए थे.

पढ़ाई-लिखाई में रखती थीं रुचि

    ब्रह्मकुमारी शिवानी काफी होनहार छात्रा थीं और पढ़ाई-लिखाई में उनको काफी रुचि थी.

इंजीनियर हैं शिवानी

    साल 1994 में पुणे विश्वविद्यालय से उन्होंने इलेक्ट्रनिक्स में इंजीनियरिंग की थी. वे यहां से स्नातक हैं.

शिक्षिका के रूप में किया है काम

    शिवानी दीदी ने भारतीय विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक शिक्षिका के रूप में भी काम किया है.

इनसे हुई है शादी

    उनका विवाह विशाल वर्मा के साथ हुआ था. उनके साथ मिलकर उन्होंने एक सॉफ्टवेयर कंपनी भी खोली थी. यह 2004 तक चली.

पूर्ण ब्रह्मचर्य के साथ रहने का फैसला किया

    जब उनका मन ब्रह्माकुमारी संगठन में लगा तो उन्होंने पति के साथ ब्रह्मचर्य के साथ रहने का फैसला किया, लेकिन उन्होंने शादी को तोड़ा नहीं है.

लिखी हैं ये किताबें

    ब्रह्मकुमारी बीके शिवानी ने 'मेरा सुख किसके हाथ, असीम आनंद की ओर, हैप्पीनेस अनलिमिटेड' जैसी किताबें लिखी हैं.

इन मुद्दों पर रखती है बात

    ब्रह्मकुमारी मेडिटेशन, लाइफ स्किल्स, इनर ब्यूटी और डिप्रेशन जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं.

More Stories