सोने-चांदी के हथौड़े-छेनी से तराशी गईं थी रामलला की आंखें
Manish Pandey
11 Feb 2024
हथौड़े और छेनी की तस्वीर
अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज ने सोशल मीडिया पर एक हथौड़े और छेनी की तस्वीर साझा की है.
ऐसे तराशी गईं रामलला की आंखें
कर्नाटक के मूर्तिकार ने बताया कि इसी हथौड़े और छेनी से उन्होंने रामलला की आंखें तराशी हैं.
अपने पोस्ट में योगीराज ने लिखा-
"इस चांदी के हथौड़े और सोने की छेनी का उपयोग करके मैंने रामलला की दिव्य आंखें बनाई थीं. सोचा इसे सबके साथ साझा करूं."
प्रतिमा में भगवान के दर्शन
अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी.
पहली तस्वीर 20 जनवरी को सामने आई थी
20 जनवरी को रामलला की पहली तस्वीर सामने आई थी, लेकिन तब कपड़े से उनकी आंखें ढंकी हुई थीं.
योगीराज के काम की सराहना
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान लोगों ने रामलला की आंखें देखकर योगीराज की खूब तारीफ की थी.
पत्थर आपस में कहीं जुड़ा नहीं हैं
योगीराज ने प्रतिमा को एक ही पत्थर से तराशा है और इसको कहीं से जोड़ा नहीं गया है.
हजारों की बच्चों की फोटो देखी थी
योगीराज के मुताबिक उन्होंने 2000 से ज्यादा बच्चों की फोटो देख ये प्रतिमा बनाई है.
कई प्रतिमाएं बना चुके हैं
योगीराज कई अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी बना चुके हैं.