लक्षद्वीप के ये 8 शानदार बीच, जिनके आगे फीका है मालदीव


Naresh Chaudhary
08 Jan 2024

कावारत्ती बीच

    करावत्ती समुद्री तट लक्षद्वीप के सबसे खूबसूरत तटों में से एक है. यहां कांच जैसे साफ पानी और हरियाली से भरा समुद्री किनारा है.

मिनिकॉय बीच

    लक्षद्वीप का दक्षिणी हिस्सा मिनिकट बीच कहलाता है. यहां का शांत और सुंदर वातावरण लोगों को खूब आकर्षित करता है.

अगाती बीच

    इसे लक्षद्वीप का एंट्री गेट भी कहते हैं. यहां के समुद्री कछुए और मूंगा काफी प्रसिद्ध हैं.

कल्पेनी बीच

    थिलक्कम, पिट्टी और चेरियम के समूह को कल्पेनी बीच कहते हैं. यहां करीब 3 किमी लंबा समुद्री किनारा है.

कदमत बीच

    कदमत बीच लक्षद्वीप का पूर्वी हिस्सा है. करीब 100 मीटर चमकती रेत का किनारा लोगों को काफी पसंद आता है.

बंगाराम बीच

    बंगाराम बीच अपने शांत वातावरण और सुंदर नजारों के फेमस है. यहां ताड़ के बागानों के गर्म पानी का भंडार भी है. यहां का सनसेट देखने के लिए काफी लोग आते हैं.

किल्टन बीच

    लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा पर्यटक किल्टन बीच पर जाते हैं. यहां लाइट हाउस काफी आकर्षक है. गर्मियों के लिए ये मुफीद जगह है.

अमिनी बीच

    अमिनी बीच लक्षद्वीप के सबसे लोकप्रिय बीचों में से एक है. यहां की नक्काशीदार छड़ियां पूरे देश में जानी जाती हैं.

More Stories