अरे बता दीजिए..इनकम टैक्स वाला नहीं भेजेंगे, जानें क्यों पीएम मोदी ने कही ये बात
Purushottam Kumar
18 Dec 2023
PM का वाराणसी दौरा
रविवार को पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे.
19 हजार करोड़ की सौगात
इस दौरान पीएम ने यहां की जनता को 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी.
काशी तमिल संगमम
पीएम मोदी ने नमो घाट पर काशी तमिल संगमम के दूसरे सीजन का शुभारंभ किया.
दिव्यांगजनों से बातचीत
पीएम मोदी ने मेमोरियल स्कूल के ग्राउंड में पहुंचकर दिव्यांगजनों से बातचीत भी की.
पीएम का मजाकिया अंदाज
इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, पीएम मोदी यहां मजाकिया अंदाज में नजर आए.
पीएम का मजाकिया अंदाज
इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, पीएम मोदी यहां मजाकिया अंदाज में नजर आए.
पीएम-युवक की बातचीत
दरअसल पीएम से एक युवक ने कहा कि वह एक सीएचसी सेंटर चलाता है. इस पर पीएम मोदी ने पूछा कि सीएचसी सेंटर पर कितने लोग आते हैं.
काउंट नहीं करते
इसके जवाब में युवक ने कहा कि काउंट तो नहीं करते हैं. फिर भी 10-12 लोग आ जाते हैं आराम से.
कितनी कमाई होती है
इसके बाद पीएम ने युवक से पूछा कि महीने भर में कितनी कमाई हो जाती है?
काउंट नहीं किया...
इस पर युवक संकोच करते हुए दबी हुई आवाज में कहता है कि काउंट नहीं किया.
इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा
इसके बाद पीएम मोदी बोले अरे मत बताइए. कोई इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा. आपको लगता होगा इनकम टैक्स भेजेगा मोदी.