सेकेंड हैंड मोबाइल फोन के साथ की गई ये गलती आपकी ले सकती है जान


Shilpa Srivastava
19 Mar 2025

सेकेंड हैंड फोन में हुआ ब्लास्ट

    मध्य प्रदेश में जो मामला सामने आया है उसमें सेकेंड हैंड फोन में ब्लास्ट हुआ है जिससे व्यक्ति को काफी चोट आई है और उसका इलाज चल रहा है.

सेकेंड हैंड फोन के प्रति सावाधानी बरतें

    अगर आप सेकेंड हैंड फोन खरीद रहे हैं तो आपको कुछ बातों को लेकर सतर्क हो रहना होगा.

थर्ड पार्टी चार्जर

    फोन को हमेशा उसके साथ आए ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें. लोकल चार्जर या थर्ड पार्टी चार्जर के साथ फोन को चार्ज करने से बचें.

फिजिकल डैमेज

    हमेशा ध्यान रखें कि फोन में बैटरी को लेकर कोई फिजिकल डैमेज नहीं होना चाहिए क्योंकि यह फोन ब्लास्ट होने का एक मुख्य कारण बनकर उभरता है.

मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट

    वैसे तो ऐसा डिफेक्ट किसी भी फोन में हो सकता है लेकिन पुराने फोन में कुछ न कुछ दिक्कतें जरूर आती हैं. ऐसे में पुराना फोन लेते समय फोन के डिफेक्ट को जरूर जांच लें.

प्रोसेसर ओवरलोड

    पुराने फोन्स में प्रोसेसर पर ज्यादा ओवरलोडिंग से बचना चाहिए. फोन को उतना ही इस्तेमाल करें जितना उसमें क्षमता हो.

पूरी रात चार्जिंग

    फोन को पूरी रात चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहिए. खासतौर से ऐसे फोन को जो पुरानी टेक्नोलॉजी पर काम करता हो क्योंकि ऐसे फोन्स में ऑटो कट फीचर का होना मुश्किल होता है.

डायरेक्ट सनलाइट से बचाएं

    फोन को कभी भी कार नहीं छोड़ना चाहिए और न ही इसे डायरेक्ट सनलाइट में रखना चाहिए. इससे फोन ओवरहीट हो जाता है और ब्लास्ट हो सकता है.

फोन का पानी में गिरना

    अगर फोन वॉटरप्रूफ नहीं है और वो पानी में गिर जाता है तो उसे चलाने या ऑन करने की गलती न करें. इससे फोन में शॉट सर्किट हो सकता है.

More Stories