रंग खेलने पर पथराव तो नमाज पढ़ने पर डंडे, होली पर मचा बवाल


Babli Rautela
15 Mar 2025

शाहजहांपुर में हिंसा

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ऐतिहासिक लाट साहब जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई.उपद्रवियों ने पुलिस पर जूते-चप्पल और ईंट-पत्थर फेंके.

उन्नाव में पुलिस पर हमला

    उन्नाव में फाग जुलूस के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों ने पुलिस पर पथराव किया. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

मथुरा-जेवर में पथराव

    मथुरा के बाटी गांव में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिससे 10 लोग घायल हो गए. वहीं, जेवर के रन्हेरा गांव में पथराव और गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं.

बिजनौर-मुरादाबाद में फायरिंग

    बिजनौर में रंग लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प हुई, जबकि मुरादाबाद में होली पर गले न मिलने से नाराज युवक ने भाजपा नेता को गोली मार दी.

महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव

    रत्नागिरी में होली जुलूस के दौरान मस्जिद का गेट तोड़ने की कोशिश की गई, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर हमला

    हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को चार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. हमले में उनके पीआरओ भी घायल हो गए.

पंजाब में मस्जिद पर हमला

    लुधियाना में मस्जिद के बाहर नमाजियों पर पथराव किया गया, जिससे पुलिसकर्मी भी घायल हुए. मस्जिद के शीशे टूट गए और कई लोग जख्मी हो गए.

झारखंड में दुकानों में आग

    गिरिडीह के घोडथंबा में होली जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई, जिसमें हिंसक भीड़ ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी.

More Stories