रामलला VIP दर्शन में बड़ा बदलाव, जानिए क्या बदला?
Sagar Bhardwaj
08 Jul 2026
VIP पास व्यवस्था में बड़ा बदलाव
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने रामलला के VIP दर्शन पास जारी करने की व्यवस्था में अहम बदलाव लागू किया है.
तीन प्रमुख रेफरेंस आईडी सस्पेंड
पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्र और गोपाल राव की रेफरेंस आईडी फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं.
फिलहाल नहीं बन रहे नए VIP पास
इन आईडी के निलंबन के कारण उनके माध्यम से विशेष दर्शन पास जारी नहीं किए जा रहे हैं.
पुराने पास अभी भी मान्य
करीब एक सप्ताह पहले जारी किए गए विशेष दर्शन पास फिलहाल वैध रहेंगे और उनका उपयोग किया जा सकता है.
नई आईडी का इंतजार
नई रेफरेंस आईडी जारी होने के बाद ही VIP पास जारी करने की प्रक्रिया सामान्य होने की संभावना है.
सामान्य दर्शन पर असर नहीं
ऑनलाइन बनने वाले सामान्य दर्शन पास पहले की तरह उपलब्ध हैं और श्रद्धालु उन्हें पहले की तरह बुक कर सकते हैं.
आरक्षित पास पर सख्त नियंत्रण
आरक्षित श्रेणी के पास अब केवल ट्रस्टियों के अधिकृत रेफरेंस के आधार पर ही जारी किए जा रहे हैं.
जिला प्रशासन के पास जारी
जिला प्रशासन के लिए आरक्षित विशेष पास संबंधित अधिकारियों के रेफरेंस से पहले की तरह जारी किए जा रहे हैं.
आरती और सुगम दर्शन की बुकिंग लगभग फुल
रामलला और परिवार आरती दर्शन पास 23 जुलाई तक लगभग भर चुके हैं. वहीं सुगम दर्शन के अधिकांश स्लॉट भी बुक हैं, हालांकि 22 और 23 जुलाई को कुछ समय स्लॉट में सीमित पास उपलब्ध हैं.