अयोध्या में 30 अक्टूबर को दीपोत्सव, राम मंदिर में कैसी हैं तैयारियां?


India Daily Live
29 Oct 2024

भव्‍य दीपोत्‍सव

    अयोध्‍या में 30 अक्‍टूबर को भव्‍य दीपोत्‍सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है.

28 लाख दीपक

    प्रभु राम की नगरी अयोध्या में 8वें दीपोत्सव की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं. घाटों पर 28 लाख दीपक लगा दिए गए हैं. 30 अक्टूबर को 25 लाख दीपक जलाकर एक नया इतिहास अयोध्या लिखने जा रही है.

12:00 से दीपक में तेल और बाती लगाने का कार्य शुूरू

    अवध विश्वविद्यालय के 30000 वालंटियर जय श्री राम के उद्घोष के साथ दीपक बेचने का कार्य कर रहे हैं. 30 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12:00 से दीपक में तेल और बाती लगाने का कार्य शुरू होगा.

धर्मनगरी अयोध्या

    उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीप प्रज्वलित करेंगे, फिर पूरे देश और दुनिया की निगाहें धर्मनगरी अयोध्या पर टिकी रहेंगी.

दीपोत्सव बेहद खास

    इस बार का दीपोत्सव बेहद खास है. क्योंकि प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान हो चुके हैं और प्रभु राम की विराजमान होने के बाद इस बार का दीपोत्सव बेहद खास हो जाता है.

रंग बिरंगी लाइटों से जगमग अयोध्या

    जहां लेजर शो आतिशबाजी ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र होगा. साथ ही संपूर्ण अयोध्या को रंग बिरंगी लाइटों से जगमग भी किया जा रहा है.

संस्कृत का संगम

    इतना ही नहीं इस बार के दीपोत्सव में देश दुनिया की संस्कृत का संगम भी देखने को मिलेगा.

6 देश की रामलीला का मंचन

    दुनिया के 6 देश की रामलीला का मंचन भी दीपोत्सव के दौरान किया जाएगा, जिसमें नेपाल, इंडोनेशिया, टोबैको जैसे देश की रामलीला यहां पर आयोजित की जाएगी.

More Stories