रामनवमी पर CM योगी ने किया कन्या पूजन, लिया आशीर्वीद


Princy Sharma
06 Apr 2025

चैत्र नवरात्र

    रविवार को चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया

CM योगी आदित्यनाथ

    उन्होंने गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में कन्या पूजन कार्यक्रम में CM योगी ने 9 कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे विधि-विधान से पूजन किया.

कुंवारी कन्याओं को पूजा

    CM योगी ने कन्याओं को विधि विधान से चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया.

फोटोज

    मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इससे जुड़े कई फोटोज भी शेयर किए हैं.

हाथों से खिलाया खाना

    मुख्यमंत्री ने अन्न क्षेत्र में सभी कुंवारी और बटुकों की आरती उतारी. पूजा करने के बाद CM योगी ने रसोई में पकाया गया खाना कन्याओं को अपने हाथों से खिलाया.

उपहार दिया

    इसके साथ उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे बटुकों भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दी.

कौन-कौन थे मौजूद

    पूजा के दौरान काशी से पधारे जगद्गुरु स्वामी संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ सहित कई संत व मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग मौजूद थे.

More Stories